1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू

Video शहीद दिवस पर अहिंसा मार्च निकाला, देखें वीडियो

इस दौरान जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने कहा कि इन तीनों महापुरुषों के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक मुरारी सैनी ने कहा कि तीनों शहीदों के देश की आजादी में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Google source verification


झुंझुनूं. शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में गुरुवार को शहीद दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से शहीद कर्नल जेपी जानू उच्च माध्यमिक विद्यालय से कलक्ट्रेट परिसर तक अहिंसा मार्च निकाला गया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने कहा कि इन तीनों महापुरुषों के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक मुरारी सैनी ने कहा कि तीनों शहीदों के देश की आजादी में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, स्काउट गाइड, एनएसएस एवं स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुईं। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक मुरारी सैनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ जिला युवा अधिकारी मधु यादव, ने जिला मुख्यालय स्थित भगत सिंह पार्क में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी दी।