6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
10 लाख की लूट के आरोपियों ने यूं रची साजिश, पुलिस ने एक सुराग से खोली वारदात की परतें और कर लिया गिरफ्तार
Play video

10 लाख की लूट के आरोपियों ने यूं रची साजिश, पुलिस ने एक सुराग से खोली वारदात की परतें और कर लिया गिरफ्तार

अनाज व्यापारी के मुनीम के साथ दिनदहाड़े हुई थी 10 लाख रूपए की लूट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 29 Jun 2018, 11:37 AM IST

 

ओसियां/जोधपुर. गत 20 जून को ओसियां कस्बे में एक अनाज व्यापारी के मुनीम के साथ 10 लाख रूपये की हुई लूट का ओसियां पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि में से 7.60 लाख रूपए बरामद कर लिए। आरोपियों की गिरफ्तारी पर व्यापारी अमोलकचंद ईनाणी के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस को बधाई दी। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रवण पुत्र मोहनराम जाति विश्नोई निवासी मोटानिया नगर मतोड़ा एवं मनीष पुत्र भंवरलाल जाति विश्नोई निवासी डाबड़ी को शुक्रवार को ओसियां कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

तकनीकी सहयोग से गठित टीम ने खोली वारदात की परतें
जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशानुसार ओसियां पुलिस उपाधीक्षक सरदारदान चारण के नेतृत्व में थानाधिकारी जयकिशन सोनी, हैड कॉस्टेबल गोविन्दराम, प्रकाश चौधरी, हरचन्दराम, विक्रमसिंह, मुकनसिंह, लिखमाराम, रामनिवास, भागीरथ, अशोक व बचनाराम की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहयोग, ओसियां कस्बे में दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण व मुखबीर की सूचना पर लूट का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 7.60 लाख रूपए बरामद किए।

 

दो आरोपी पुलिस गिरफत से दूर
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं अनुसंधान में वारदात में चार आरोपियों के शरीक होने की जानकारी मिली। जिनमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य नामजद आरोपी गणेश उर्फ गणपत पुत्र बिरबलराम विश्नोई खिलेरी निवासी मोटानिया नगर मतोड़ा एवं जयप्रकाश पुत्र बाबूराम जाति विश्नोई निवासी मोटानिया नगर मतोड़ा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सीओ सरदारदान चारण ने बताया कि गणेश उर्फ गणपत व जयप्रकाश को पकडऩे के लिए तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी मनीष पुत्र भंवरलाल के विरूद्ध ओसियां पुलिस थाने में कुल 7 प्रकरण दर्ज है। जिसमें आरोपी चोरी, लूट, डकैती, अपहरण व हत्या का प्रयास जैसे गम्भीर प्रकरणों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

 

यूं दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार वारदात में शरीक आरोपियों ने घटना में अपनी पहचान छुपाने के लिए भरपूर प्रयास किए। घटना के दौरान मुंह पर मास्क व हेलमेट के साथ बिना नम्बर की मोटरसाईकिल का उपयोग किया। आरोपियों ने घटना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लगभग एक महीने तक व्यापारी की दुकान व बैंक से उसके लेनदेन के बारे में गहनता से रैकी की तथा सुनिश्चित किया कि वारदात को अंजाम देते समय उनकी पहचान से संबधित कोई भी आलामात पीछे ना छूट जाए इसके लिए अपराधियों ने घटना के दौरान अपने मोबाईल भी स्वीच ऑफ रखे तथा सुनियोजित योजना के तहत मुनीम दीपाराम को अकेला पाकर कुछ ही पलों में 10 लाख रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये थे।

 

यह था घटनाक्रम
गत 20 जून को दिन में ओसियां कस्बे में अनाज व्यापारी रविन्द्र कुमार पुत्र अमोलकचंद ईनाणी का मुनीम दीपाराम जाट ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार स्थित दुकान से 10 लाख रूपयों से भरा बैग लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान न्यू बस स्टैण्ड से पहले संकरी गली में मोटरसाईकिल सवार कुछ अज्ञात युवकों ने मुनीम दीपाराम के साथ मारपीट कर 10 लाख से भरा बैग छीन फरार हो गए। जिस पर उसी दिन व्यापारी ने ओसियां पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।