वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. हर महीने की 10 तारीख को शहर के तार घर क्षेत्र में लगने वाला हाट बाजार इस बार गांधी मैदान में हुआ। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और आमजन की सुविधा के मद्देनजर नगर निगम ने इस बार यह हाट बाजार गांधी मैदान में लगाने का निर्णय लिया है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि लंबे समय से हर महीने की 10 तारीख को शहर के तारघर क्षेत्र में हाट बाजार लगता रहा है। सैकड़ों हाथ ठेला व्यापारी और दूरदराज से आने वाले व्यापारी अपने शॉप लगाते हैं और इसको लेकर शहरवासियों में भी काफी उत्साह रहता है। इस हाट बाजार के तार क्षेत्र में लगने से ट्रैफिक व्यवस्था में काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए गांधी मैदान में यह मेला लगाने का निर्णय लिया है। नगर निगम राजस्व अधिकारी सुमन राठौड़, राजस्व निरीक्षक निरंजन चौधरी, नगेंद्र सिंह, अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस, वार्ड नंबर 31 के प्रभारी महेश जावा की टीम ने गांधी मैदान में 407 हाथ ठेला व्यापारियों के बैठने के स्थान चिन्हित किया था।