1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर हादसा : मलबे में दबे डियोड्रेंट ने मचाई तबाही, राहत कार्यों के दौरान हुए विस्फोट से मची अफरा-तफरी
Play video

जोधपुर हादसा : मलबे में दबे डियोड्रेंट ने मचाई तबाही, राहत कार्यों के दौरान हुए विस्फोट से मची अफरा-तफरी

मौके पर खड़ी दमकल ने काबू की आग व फिर से शुरु हुआ बचाव कार्य
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 22 May 2018, 4:10 PM IST

 

जोधपुर .

जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र में गिरी तीन मंजिला इमारत के मलबे को हटाने के दौरान सवा तीन बजे करीब अचानक धमाके के साथ विस्फोट हुआ और आग लग गई। आग से मची अफरातफरी मच गई। बचाव में जुटे लोगों के अनुसार संभवत: दुकान में डियोटरेंट रखे हुए थे, उस पर दबाव पड़ा तो विस्फोट हुआ और आग लग गई। आनन-फानन में दमकल ने आग पर काबू पाया और फिर से बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के बिल्डिंग के मलबे में और भी लोग दबे हुए हैं। दोपहर 3 बजे तक 3 जनों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। मलबे से सकुशल बाहर निकलने के दौरान यहां एकत्र लोग बजरंग बली के जयकारे लगा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

सूर्यनगरी में मंगलवार का दिन दहलाने वाला रहा। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके सरदारपुरा के बी रोड स्थित एक तीन मंजिला इमारत के धाराशाही होने से सनसनी फैल गई। इमारत के यकायक गिर जाने के कारण इसमें कुछ लोग मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबे डियोड्रेंट में विस्फोट से लगी आग ने भी बचाव कार्यो में अडचनें उत्पन्न कर दी। मलबे में डियोड्रेंट भी दबे थे। बचाव कार्य के दौरान डियोड्रेंट में विस्फोट होने से सनसनी फैल गई। एकबारगी तो बचाव कार्य में मुश्किल आ गई, लेकिन मौके पर खड़ी दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया व बचाव कार्य फिर से शुरु हो गया।

 

जानकारी के अनुसार सरदारपुरा के बी रोड स्थित तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इसके नीचे ही किराणा की दुकान संचालित होती थी। इसके नीचे दुकान व मकान में रहने वाले लोग दब गए। पुलिस व नगर निगम का बचाव दस्ता मौके पर राहत कार्यों में जुटकर लोगों को मलबे से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पास ही गुलाब हलवा की इमारत के निर्माण के लिए गड्ढा खोदे जाने के कारण इमारत ढहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बचाव कार्यों के दौरान मलबे के नीचे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और इन घायलों को तुरंत ही महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया। वहीं एक और व्यक्ति के अंदर दबे होने के चलते राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की है कि यहां नियमों की अनदेखी कर चल रहे नींव खोदने के कार्यों के चलते यह हादसा हुआ है।

 

इस संबंध में लोगों ने प्रशासन की मिलीभगत होने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ भी मौके पर पहुंच हादसे के कारणों का पता करने में जुटे रहे।वहीं बासनी के संजय कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल में जर्जर कमरे की पट्टियां गिरी पड़ीं। इससे ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो श्रमिक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें एम्स में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों श्रमिक छत पर बैठकर जर्जर कमरे की छत तोडऩे का कार्य कर रहे थे और ठेकेदार कमरे में पट्टियां अलग करने का कार्य कर रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। बासनी थाने के उप निरीक्षक देवाराम व कैलाशदान मौके पर पहुंच मुआयना शुरू किया है।