16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

बीएसएफ का 60वां स्थापना दिवस समारोह, परेड में दिखा जवानों का उत्साह, जोश और शौर्य

- जवानों को वीरता पदक, जीवन रक्षा पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित

Google source verification

जोधपुर. देश के सबसे बड़े अर्द्ध सैनिक बल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 60वां स्थापना दिवस रविवार को मण्डोर स्थित बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में मनाया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भव्य परेड की सलामी ली। यह पहला मौका है जब जोधपुर स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया।

परेड में पूरे देश की झलक
परेड में बीएसएफ की महिला कंटीजेंट, कश्मीर, जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, निशान साउथ बंगाल, नॉर्थ बंगाल, गुवाहाटी, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम एंड कछार, आर्टली, कम्युनिकेशन और कैमल कंटीजेंट के जवान शामिल हुए। स्वदेशी हेलीकॉप्टर एमआई ने राष्ट्रीय ध्वज और सुरक्षा बलों के ध्वज के साथ परेड ग्राउण्ड के ऊपर से सलामी दी। परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर नागेन्द्र सिंह रौतेला ने किया। कार्यक्रम में बीएसएफ के पुरुष जवानों के साथ महिला जवानों ने हैरतंगेज प्रदर्शन दिखाया। इसके अलावा बीएसएफ के श्वान दस्ते का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। योगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

ये हुए सम्मानित
1 पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री: कांस्टेबल अवनीश कुमार, मो बाकीबुल्ला हक, अवतारसिंह, अनिल शर्मा, राजू चौधरी, वीर रामांजलेलू, अनिल यादव।
2 जीवन रक्षा पदक: कांस्टेबल अमित कुमार सिंह
3 राष्ट्रपति पुलिस पदक: आईजी आयुष मणि तिवारी, आईजी दीपक चतुर्वेदी, आईजी अश्विनी कुमार शर्मा, रिटा. आईजी जेएस ओबेरॉय, रिटा. आईजी केके गुलिया, रिटा. आईजी असीम व्यास।
4 बेस्ट फील्ड जी टीम ट्रॉफी: छतीसगढ़ के भानुप्रताप टीम
5 महानिदेशक बैनर: 94 बटालियन
6 महाराणा प्रताप ट्रॉफी: फ्रंटियर जम्मू
7 अश्विनी ट्रॉफी: फ्रंटियर जम्मू
8 जनरल चौधरी ट्रॉफी: 76 बटालियन