22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Burning factory : कपड़े की फैक्ट्री में आग, कपड़ा व मशीनें जलीं

- शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, चार दमकलों ने पाया काबू

Google source verification

जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत रिडिया फांटा क्षेत्र में कपड़े की रंगाई व छपाई की एक फैक्ट्री (Burning clothes factory) में शॉर्ट सर्किट (Burn by short circuit) के चलते गुरुवार को आग लग गई। जिससे काफी मात्रा में कपड़ा व मशीनें जल गईं। नगर निगम की चार दमकलों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन सूत्रों के अनुसार रिडिया फांटा के पास कपड़े की एक फैक्ट्री है, जहां सुबह ग्यारह बजे आग लग गई। रंगाई और छपाई के लिए लाए कपड़े चपेट में आ गए। जिससे आग भीषण हो गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री चपेट में आ गई। लपटें और घना धुआं निकलने लगा। जिससे आस-पास रहने वाले लोगों में एकबारगी खौफ व्याप्त हो गया। धुआं अधिक होने से लोगों को कुछ देर के लिए सांस लेने में परेशानी हुईं।
फैक्ट्री कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भीषण हो चुकी थी। नागौरी गेट से दो और शास्त्रीनगर व बासनी अग्निशमन केन्द्र से एक-एक दमकलें मौके पर आईं और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दमकलकर्मियों को आशंका है कि फैक्ट्री के ऊपर से निकलने वाली बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जिससे कपड़ों के साथ ही मशीनों को नुकसान पहुंचा है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ।