Jodhpur Stone Pelting: जोधपुर, जिसे राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है, शुक्रवार देर शाम अचानक तनाव (Jodhpur Violence)की चपेट में आ गया। भीतरी शहर के मकराना मोहल्ले में ऐतिहासिक गणगौर की सवारी (Gangaur Procession Jodhpur) और ‘फागड़ घुड़ला मेला’ के दौरान माहौल उस समय बिगड़ गया, जब कुछ युवकों द्वारा पथराव कर दिया गया। देखते ही देखते उत्सव का माहौल अफरा-तफरी और दहशत में बदल गया।