
जोधपुर. जोधपुर के पूर्व उप महापौर न्याज मोहम्मद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव राजस्थान के यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में शहर के केसी लोन में आयोजित कांग्रेस की सभा में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ व्यवसायी आनंद भाटी ठाकर भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। भाटी घांची समाज के बड़े नेता माने जाते हैं और पिछली बार उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा था।
बिजानी ने रथ से उतारा था
इधर भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही वे सांसद निर्वाचित होने के बाद गजेंद्रसिंह शेखावत के विजय जुलूस के रथ में उनके साथ सवार हुए तो भाजपा नेता गणेश बिजानी ने उन्हें रथ से उतरवा दिया था। तब बिजानी का कहना था कि वे अभी भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें केवल एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह रहना चाहिए। इसके बाद भाजपा में शामिल होने के बाद न्याज पार्टी के किसी मंच पर कभी कहीं भी सक्रिय नजर नहीं आए। तब से अब तक उन्हें भाजपा के पार्टी के किसी मंच पर नहीं देखा गया। एेसा माना जा रहा था कि न्याज को भाजपा में तवज्जो नहीं मिली।
अय्यूब खां के प्रचार में उपयोगी
राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि अब राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले वे कांग्रेस में लौट आए हैं। अब जबकि कांग्रेस में टिकट व नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्हें टिकट का तो लाभ नहीं मिलेगा, अलबत्ता कांग्रेस जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताआें को लुभाने और सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर अय्यूब खां के चुनाव प्रचार में उनका उपयोग कर सकती है।