5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
शुभकामना शोभायात्रा में दिखा उत्साह, भगवा रंग में रंगी सूर्यनगरी, हुआ दीपोत्सव
Play video

शुभकामना शोभायात्रा में दिखा उत्साह, भगवा रंग में रंगी सूर्यनगरी, हुआ दीपोत्सव

पूर्व संध्या पर घंटाघर से निकाली गई शोभायात्रा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nandkishor Sharma

•

Updated: 9 Apr 2024, 4:34 PM IST

जोधपुर. नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2081 के आगमन पर नववर्ष महोत्सव समिति जोधपुर के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व संध्या पर घंटाघर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को अवतरित महापुरुषों की प्रेरणाप्रद झांकियों के साथ अन्य विभिन्न प्रकार सामाजिक जागरुकता एवं राष्ट्र एकता से संबंधित संदेश प्रसारित हुआ। शाम 7.30 बजे जलजोग चौराहा पर अखण्ड भारत माता के चित्र पर शहर के प्रमुख संतों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही आतिशबाजी भी हुई।

समिति के महासचिव संदीप सांखला ने बताया कि संतों के सानिध्य में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, महानगर संघ चालक प्रकाश जीरावला, क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख योगेन्द्र, शहर विधायक अतुल भंसाली, समिति संरक्षक निर्मल गहलोत, सुरेश बिश्नोई, समिति अध्यक्ष रामनिवास मंडा, समन्वयक नथमल पालीवाल ने शोभायात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। शुभकामना शोभायात्रा नई सड़क, रेलवे स्टेशन, जालोरीगेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी व सी रोड होते हुए जलजोग चौराहा पहुंची। जहां ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा विशेष रूप से मौजूद थे।

शोभायात्रा में इन संगठनों ने निभाई भागीदारी

शिक्षक संघ राष्ट्रीय, विद्या भारती, सेवा भारती, क्रीड़ा भारती, हिन्दू जागरण मंच, मातृशक्ति सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुपहिया वाहनों पर यात्रा की शोभा बढ़ाई।

मुहूर्त अनुसार होगी थापना
चामुण्डा मंदिर के पास ‘उपासनालय’ कक्ष में नौ वेदपाठी ब्राह्मण स्थापना से अष्टमी तक यानि 16 अप्रेल तक दुर्गापाठ का वाचन करेंगे। अष्टमी 16 अप्रेल की रात हवन प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी पूर्ण आहुति नवमी को होगी।

मंगला आरती से आज होगा स्वागत
समिति के समन्वयक नथमल पालीवाल ने बताया कि भारतीय नववर्ष पर मंगलवार को मंदिरों में मंगला आरती से नूतन वर्ष का स्वागत किया जाएगा। अशोक उद्यान में सुबह 6.30 से 8 बजे तक शहरवासी योग के माध्यम से नववर्ष की शुरूआत करेंगे। नगर के प्रमुख चौराहों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। नववर्ष के दिन चौराहों पर सुबह विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले नगरवासियों को तिलक लगाकर अभिनन्दन करेंगे व नववर्ष की मंगल व शुभ कामनाएं देंगे।