17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

रातानाडा मंदिर में गणेशोत्सव: डांडिया में जमकर थिरके युवा

शहर में गणेश महोत्सव की धूम, कई जगह बनाई गई हैं आकर्षक झांकियां, दर्शन के लिए भक्तों की कतार

Google source verification

जोधपुर. शहर में गणेश महोत्सव अब अंतिम चरण में है। शहर में विराजित गणेशजी की नित्य आरती, धार्मिक आयोजन व आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। रातानाडा गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश चतुर्थी के दस दिवसीय पर्व पर डांडिया कार्यक्रम रखा गया, जिसमें युवक व युवतियों ने नृत्य किया। वहीं, कुभेश्वर युवा शक्ति संगठन की ओर से सरदारपुरा के खड़िया बास मोहल्ले में 24वां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। संगठन के करण प्रजापत ने बताया कि हर दिन बप्पा के विशेष श्रृंगार के साथ सजावट की जा रही हैं। श्रृंगार की प्रमुख मुस्कान लिबा ने बताया कि अंतरिक्ष की थीम पर चांद तारे के साथ कॉटन से कृत्रिम बादल बनाए गए, जिसमे बप्पा की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र लग रही थी ।

एक शाम गणेश के नाम भक्ति संध्या में झूमें श्रदालु
गोल बिल्डिंग चौराहे स्थित गणेश उत्सव स्थल पर गणेश महोत्सव समिति व ओम शक्ति संगठन के बैनर तले 30वें 10 दिवसीय गणेश उत्सव के तहत् भजन संध्या एक शाम गणेश के नाम का आयोजन किया गया। जिसमें भजनों पर देर रात भक्त झूमते रहे।भजन संध्या में गायकों ने खमा खमा अजमाल जी रा कंवरा, हारे सांवरियों गिरधारी, चौसठ जोगनी रे देवी रे भजनों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।

छप्पन भोग और सांझा चूल्हा में उमड़े श्रद्धालु
स्थानीय झंवर रोड स्थित विनायक विहार में मनाए जा रहे गणेशोत्सव में आयोजित छप्पन भोग एवं सांझा चूल्हा में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उमड़ पड़े। कार्यक्रम के आयोजक विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि सांझा चूल्हा में विनायक विहार के निवासीगण अपने अपने घर से खाना और विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना कर लाते हैं, गणपति को भोग लगा कर आरती के पश्चात सभी मिल बैठ कर भोजन करते है। विनायक विहार की मातृ शक्ति ही इस कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस दौरान ज्योति थानवी, पिंकी अरोरा, कुसुम मारू, शिल्पी हरवानी, चेतना ठाकुर, राखी पेशवानी एवं किरण पारीक कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नित्य पूजा आचार्य नारायण बोहरा एवं आनंद बोहरा कर रहे हैं।