वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। राजस्थान में सीआरपीएफ का यह पहला और एकमात्र रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर है जहां करीब 2000 नव आरक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 में जोधपुर में सीआरपीएफ का यह सेंटर खोलने की घोषणा की थी। इसके अगले साल ही यहां पालड़ी खिंचियान गांव में भूमि आवास कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। जोधपुर के नाम से वर्तमान में यह प्रशिक्षण केंद्र श्री गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में संचालित किया जा रहा है इसे शीघ्र ही जोधपुर स्थानांतरित किया जाएगा।