13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जेएनवीयू में रोजगार मेला 9-10 अगस्त को
Play video

जेएनवीयू में रोजगार मेला 9-10 अगस्त को

5 हजार से अधिक युवा आशार्थियों के भाग लेने की संभावना

Google source verification


जोधपुर. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और रोजगार कार्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबन्ध अध्ययन संकाय के जसवन्त हॉल में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 9 व 10 अगस्त को होगा। वाणिज्य एवं प्रबन्ध अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जसराज बोहरा ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने की दशा में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में देशभर से लगभग 70-80 नियोजक और लगभग 5 हजार से अधिक युवा आशार्थियों के भाग लेने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़