1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
मंगेतर बन करता रहा फोन, यूं धरा गया युवती का अपहरण कर छोडऩे वाला आरोपी
Play video

मंगेतर बन करता रहा फोन, यूं धरा गया युवती का अपहरण कर छोडऩे वाला आरोपी

झांसा देकर देचू बुलाया तथा शादी करने की नियत से उसका अपहरण कर लिया था
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 14 Jan 2018, 12:50 PM IST

लोहावट/जोधपुर. थाना क्षेत्र कोलू राठौड़ा गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया। युवक लड़की को हैदराबाद में लड़की के फूफा के देखने पर वहां से भाग गया था। लोहावट थानाधिकारी देवेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी युवक लड़की को हैदराबाद में छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद उसकी तलाश में विशेष टीम का गठन किया गया। शुक्रवार देर रात को आरोपी बक्साराम पुत्र नारायणराम ओड को उसके घर दबिश देकर उसको गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ने बताया युवक मंगेतर बनकर कई दिनों से उसको फोन करता रहा। बाद में 31 दिसंबर को झांसा देकर देचू बुलाया तथा शादी करने की नियत से उसका अपहरण कर लिया था।