1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Kidnapping : उद्यमी का अपहरण, पीछा करने पर लग्जरी कारें पलटी

- 12 लाख रुपए के लेन-देन विवाद में मैरिज गार्डन के बाहर से अपहरण- अपहरणकर्ताओं की कार का चालक घायल, पुलिस सुरक्षा में भर्ती, अन्य अपहरणकर्ता फरार

Google source verification

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत (Police station Chopasni Housing board) चौपासनी में एक मैरिज गार्डन के बाहर से लग्जरी कार में आए कुछ युवकों ने युवा उद्यमी का अपहरण (Digital Enterpreneur Kidnapped in Jodhpur) कर लिया। (Digital Enterpreneur Kidnapped Bhuraram Beniwal in Jodhpur) व्यवसायी के साथियों ने एक अन्य लग्जरी कार से अपहरणकर्ताओं का पीछा किया तो भगत की कोठी में पाली रोड पर जेएनवीयू न्यू कैम्पस के पास दोनों कारें अनियंत्रित होकर पलट गईं। एक चालक घायल हो गया। (Digital Enterpreneur Bhuraram Beniwal Kidnapped, both cars were overturned in Jodhpur)
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि ओसियां तहसील में खाबड़ा निवासी उद्यमी भूराराम बेनीवाल बुधवार रात परिचित की शादी में शामिल होने चौपासनी में एक मैरिज गार्डन आया था। उसके साथ कुछ और साथी भी थे। रात करीब साढ़े बारह बजे उसे किसी ने फोन कर बाहर बुलाया। वह मिलने के लिए मैरिज गार्डन के बाहर गया, जहां लग्जरी कार में आए पांच युवक आए। उन्होंने उसे जबरन कार में बिठाया और अपहरण कर ले गए। भूराराम के साथियों ने एक अन्य लग्जरी कार से अपहरणकर्ताओं की कार का पीछा किया। यह कार दुल्हे के लिए सजाई हुई थी।

अपहरणकर्ता शहर में कई जगह उद्यमी को घूमाते रहे। रास्ते में उसे हथियार दिखाए और डरा-धमकाकर मारपीट की गई। इस बीच, उद्यमी के साथी लगातार पीछा करते रहे।जेएनवीयू न्यू कैम्पस के पास पहुंचने पर अपहरणकर्ताओं की कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे फुटपाथ के ऊपर से विवि की दीवार के पास जाकर पलट गईं।
उधर, शादी समारोहस्थल से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीछा करते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची। भूराराम को छुड़ाया और थाने लाई, जहां उसकी तरफ से नारवा गांव निवासी घनश्याम जाखड़, रणवीर उर्फ कैलाश, रफ्तार उर्फ खेताराम, सोहन सारण व महेश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।
कार से बाहर गिरा युवक, चालक अंदर फंसा
अपहरणकर्ताओं का पीछा करने के दौरान दोनों कारें काफी तेज रफ्तार में थी। विवि की दीवार से अपहरणकर्ताओं की कार जा टकराई। पीछे आ रही कार भी अपहरणकर्ताओं की कार के ऊपर चढ़कर पलट गई। फिर वह उतरकर पलट गई। जिसे बाद में सीधा किया गया। अपहरणकर्ताओं की कार चला रहा घनश्याम बुरी तरह फंस गया। काफी मशक्कत से पुलिस ने उसे बाहर निकाला और एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे बोन एण्ड जॉइंट अस्पताल ले गए। अन्य चार अपहरणकर्ता फरार हो गए। उधर, एक अन्य युवक भी कार से बाहर गिर गया।
12 लाख रुपए का विवाद
पुलिस का कहना है कि भूराराम व दूसरे पक्ष के बीच लेन-देन का विवाद है। भूराराम ने रफ्तार उर्फ खेताराम के मार्फत अरूण को 12 लाख रुपए उधार दिए थे। जिसके चलते अपहरण किया गया।
‘सुरक्षा को लम्बे समय से खतरा, पुलिस मदद करे’
अपहरण के बाद भूराराम ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि वह विभिन्न परििस्थतियों से जूझ रहा है। कई बार पुलिस को अवगत करा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपहरण कर हथियार दिखाकर उसे डराया धमकाया गया था। काफी समय से पुलिस को अवगत कराना चाहता था, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। हथियार अभी तक जब्त नहीं किए गए हैं। जिंदगी की जंग हार चुका हूं। भविष्य में अनहोनी होने पर प्रशासन व विरोधी की जिम्मेदारी होगी।