6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

टिड्डियों से निपटने को बॉर्डर पर लगाई 21 नई गाडिय़ां, पाक के साथ बैठक 17 को

- अभी 19 गाडिय़ों से चल रहा है नियंत्रण कार्यक्रम, 80 हैण्डहेल्ड मशीनें तैयार- पीले रंग की टिड्डियों का जैसलमेर की बीएसएफ चौकियों पर जमावड़ा

Google source verification

जोधपुर. करीब 26 साल बाद हुए टिड्डी के बड़े हमले के कारण केंद्र सरकार के साथ अब राज्य सरकार भी टिड्डी से निपटने के लिए आगे आ गई है। सोमवार को जोधपुर कलक्टर के साथ टिड्डी नियंत्रण संगठन (एलसीओ) के अधिकारियों की बैठक में आरटीओ की ओर से 18 अतिरिक्त गाडिय़ां उपलब्ध करवाने का निर्णय किया गया। जो बाड़मेर, जैसलमेर व फलोदी लगाई जाएगी। बीकानेर कलक्टर से 3 गाड़ी मांगी गई है। 10 गाडिय़ों को स्टैण्ड बाय मोड पर रखा गया है। इसके अलावा 80 हैण्डहेल्ड मशीनें भी तैयार की जा रही हैं। जिन्हें किसानों को देकर भी नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उधर पाकिस्तान में अनियंत्रित होते हालात और बॉर्डर पार करके लगातार आ रही टिड्डियों को लेकर भारत व पाकिस्तान के टिड्डी अधिकारियों की बैठक 17 जुलाई को होगी। इस बार यह बैठक पाकिस्तान के खोखरापार क्षेत्र में होगी।

 

जैसलमेर और बाड़मेर में वर्तमान में टिड्डी आ चुकी है। यह पीले रंग की है जो खाना तो अधिक नहीं खाती, लेकिन अण्डे अधिक देने के कारण खतरनाक मानी जा रही है। टिड्डियों का झुण्ड जैसलमेर में सर्वाधिक है। जैसलमेर की कार्टा, भूटेवाला सहित बीएसएफ की कई सीमा चौकियों पर टिड्डी आ चुकी है। बीएसएफ लगातार एलसीओ को इसकी सूचना दे रही है। टिड्डी के खिलाफ प्रतिदिन पेस्टीसाइड स्प्रे किया जा रहा है। वर्तमान में एलसीओ के पास बॉर्डर पर 19 चार पहिया वाहन है। इसी सप्ताह 21 नए वाहन आने से अधिक संख्या में एक साथ नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा। नए वाहनों में भी स्पे्र मशीन फिट की जाएगी।

पाकिस्तान में हवाई स्प्रे, गाडिय़ों की कमी

ईरान से होते हुए पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान और वहां से सिंध व पंजाब प्रांत में लगातार टिड्डियां आ रही हैं। पाकिस्तान सरकार के पास चार पहिया वाहनों पर स्प्रे मशीन अधिक नहीं होने से वहां हवाई स्प्रे किया जा रहा है लेकिन इफेक्टिव स्प्रे नहीं होने से वहां अण्डों से टिड्डियां लगातार बाहर आ रही है। पाकिस्तान के साथ 17 जुलाई को होने वाली बैठक में भारतीय अधिकारी वहां के हालात पर चर्चा करेंगे।

 

पाक से लगातार आ रहे टिड्डी दल
सूत्रों के मुताबिक टिड्डी दल राजस्थान से लगते पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कई जिलों में फैल चुका है। अब वहां से हवा के साथ टिड्डी उडकऱ राजस्थान में आ रही है। बीकानेर व श्रीगंगानगर में अभी टिड्डी रिपोर्ट नहीं हुई है। वहां भी एलसीओ की ओर से युद्धस्तर पर तैयारी की गई है।

जैसे-जैसे टिड्डी आएगी, हम निपटते जाएंगे

टिड्डियों को अब रोकना संभव नहीं है। जैसे-जैसे बॉर्डर पार से टिड्डी आएगी, हम उनसे निपटते जाएंगे। कुल मिलाकर 21 नई गाडिय़ां राज्य सरकार से मांगी है। इसके अलावा और भी जरूरत पड़ेगी तो लेंगे।
केएल गुर्जर, उप निदेशक, टिड्डी नियंत्रण संगठन जोधपुर