1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Play video

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 26 Jan 2018, 10:58 PM IST

लोहावट.थाना क्षेत्र के विष्णुनगर जालोडा से गत 21 जनवरी को लापता हुए युवक नारायणराम जाट के लोहावट क्षेत्र के जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे पर देवराजनाडा में स्थित एक प्याऊ के टांका में सुबह शव मिलने के मामले में लोहावट पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। पूर्व में लोहावट थाना में 24 जनवरी को युवक के गुमशुदा होने का मामला दर्ज हो रखा है। शव मिलने के दोरान मोकै पर ग्रामीणों की भीड लग गई। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग रखी। पुलिस आश्वासन के बाद शव को लोहावट अस्पताल में लाया गया। जहां पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम किया गया। वही मृतक के भाई चम्पाराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की उसके भाई नारायणराम के शरीर व मुंह पर अन्य हिस्से पर चोट के निशान थे। किन्ही अज्ञात व्यक्तियों ने उसके भाई के साथ गंभीर मारपीट कर उसकी हत्या कर शव टांके में डाल कर उस पर पत्थरो से भरा बैग डाल दिया। वही एहतियात के तौर पर पुलिस, आरएसी व एसटीएफ का जाब्ता तैनात रहा। एसडीएम अनिलकुमार जैन, लोहावट तहसीलदार डालाराम पंवार, पुलिस उप अधीक्षक हरफूलसिंह भी उपस्थित रहे।