1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
video : गुरु जंभेश्वर मेले में हजारों ने लगाई धोक : देखें वीडियो
Play video

video : गुरु जंभेश्वर मेले में हजारों ने लगाई धोक : देखें वीडियो

मेले में उमडे श्रद्धालु, गुरू जंभेश्वर भगवान को लगाई धोक
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 16 Feb 2018, 9:39 AM IST

लोहावट.कस्बे के निकटवर्ती साथरी में गुरुवार को गुरू जंभेश्वर भगवान के मंदिर में विशाल मेला भरा गया। मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। सुबह साथरी महंत मनीराम महाराज के सानिध्य में 120 शब्दों का पाठ व हवन के साथ मेले की शुरुआत हुई। मेले में जोधपुर , जैसलमेर , बाड़मेर, पाली, सांचौर सहित कई जिलों व अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में श्रद्धालुओं ने हवन में घी व नारियल की आहूतियां देकर खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। मेले में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला बना रहा। वही मेला कमेटी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छाया, पानी, विश्राम की माकूल व्यवस्था की गई। मेले में शांति व्यवस्था को लेकर लोहावट पुलिस के अलावा फलोदी, बाप, चाखू व पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात रहा। वही यहां धर्मसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण विशनोई, जिला देहात कांग्रेस कमेटी के महामंत्री किसनाराम विशनोई ने संबोधित किया।