22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
डीएलसी दरों की विसंगतियों को लेकर महापौर ने ली बैठक
Play video

डीएलसी दरों की विसंगतियों को लेकर महापौर ने ली बैठक

वर्तमान डीएलसी दरों मे कई विसंगतियां हैं

Google source verification

 

जोधपुर . शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे आरक्षित दर और वर्तमान डीएलसी दरों में विसंगतियां को दूर करने को लेकर महापौर घनश्याम ओझा ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। महापौर ने बताया कि आरक्षित दर और वर्तमान डीएलसी दरों मे कई विसंगतियां हैं। इसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई और आगामी बैठक में वर्तमान डीएलसी दर तथा आरक्षित दर का स्पष्ट तुलनात्मक विवरण मय प्रस्तावित आरक्षित दर प्रस्तुत करने, जिन क्षेत्रों मे आरक्षित दर निर्धारित नहीं है, वहां आरक्षित दर वर्तमान डीएलसी दर की 50 प्रतिशत निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी बैठक तक वर्तमान आरक्षित दर प्रभावी रखने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में उपायुक्त भंवरसिंह सांदू, नारायणलाल मीणा, कोषाधिकारी मंजीतसिंह चारण, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता राजकुमार कल्ला, मुख्य अभियंता सुमनेश माथुर, एसटीपी अनिल माथुर, मुख्य लेखाधिकारी तरूण कोहली, प्रवीण गहलोत और विधि अधिकारी कृपावती हर्ष उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़