1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
VIDEO : लापता युवक का हत्यारा यूं आया पकड़ में, इस बात के लिए दिया था हत्या को अंजाम
Play video

VIDEO : लापता युवक का हत्यारा यूं आया पकड़ में, इस बात के लिए दिया था हत्या को अंजाम

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 7 Feb 2018, 3:27 PM IST

लोहावट/जोधपुर. थाना क्षेत्र के विष्णुनगर जालोडा से गत 21 जनवरी को लापता हुए तथा 26 जनवरी को देवराजनाडा में जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइ वे पर स्थित प्याऊ के टांका में मिलने बाद युवक नारायणराम जाट की हत्या के दर्ज मामले में पुलिस ने एक युवक को देर रात गिरफ्तार किया। युवक की हत्या आपसी रंजिश के चलते होने का मामला में खुलासा हुआ है।

 

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि लोहावट थाना क्षेत्र के विष्णुनगर जालोडा निवासी नारायणराम जाट पुत्र प्रभुराम जाट की के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उसके बाद 26 जनवरी को युवक का शव देवराजनाडा में प्याऊ के टांका में मिला था। जिस पर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। हत्या के खुलासे के प्रयास शुरू किए।

 

दस दिन के गहन अनुसंधान के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाकर लोहावट थाना पुलिस ने आरोपी बिरमाराम पुत्र उम्मेदाराम जाट निवासी देवराजनाडा रूपाणा-जैताणा को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक नारायणराम जाट दोपहर में खाना खाने के बाद प्याऊ में स्मैक का नशा कर रहा था। तभी पीछे आएं आरोपी ने बिरमाराम ने उसके अधिक नशे में होने पर तथा पुरानी रंजिश होने का फायदा उठाकर नारायणराम को टांका में धक्का देकर पत्थरों से भरा बैग उस पर डाल दिया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर भेजा गया है।