
जोधपुर। गणेश चतुर्थी को एक माह है लेकिन, कई संगठनों में चंदे को लेकर होड़ मची है। इसके चलते वाहन सवार सात-आठ लोगों ने चाय के ढाबे पर बैठे तीन युवकों पर हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने सरदारपुरा थाने पुहंचकर मामला दर्ज कराया है।