22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
राजस्थान में ‘फूलचिड़ी’  के बाद ‘कस्टमर केयर वाली छोरियां’ की धूम
Play video

राजस्थान में ‘फूलचिड़ी’ के बाद ‘कस्टमर केयर वाली छोरियां’ की धूम

-राजस्थानी कलाकार टिवंकल वैष्णव के रमकुड़ी-झमकुड़ी कॉमेडी शो के दीवाने हुए फैन्स-यूट्यूब पर टिवंकल वैष्णव के कॉमेडी शो को 8 करोड़ से अधिक व्यूज मिले

Google source verification

-राजस्थानी कलाकार टिवंकल वैष्णव के रमकुड़ी-झमकुड़ी कॉमेडी शो के दीवाने हुए फैन्स
-यूट्यूब पर टिवंकल वैष्णव के कॉमेडी शो को 8 करोड़ से अधिक व्यूज मिले

जोधपुर.
हाल ही ‘फूलचिड़ी’ गाने की शानदार ट्रेंडिंग से धूम मचा चुकी जोधपुर की राजस्थानी कलाकार टिवंकल वैष्णव के रमकुड़ी-झमकुड़ी कॉमेडी शो ने भी रिकॉर्ड के झंडे गाड़े हैं । ‘कस्टमर केयर वाली छोरियां’ पर बने कॉमेडी का वीडियो यूट्यूब पर खूब ट्रेंड हो रहा है। दो दिन में इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

पीआरजी कम्पनी की ओर से बनाए गा कॉमेडी शो में टिवंकल के साथ हास्य कलाकार पंकज शर्मा, सोनल राइका ने भी किरदार निभाया है। मारवाड़ी भाषा में बने इस शो को खूब पंसद किया जा रहा है। मोबाइल नेटवर्क में गड़बड़ी को लेकर किरदार निभा रहे एक मोबाइल यूजर ग्रामीण और कस्टमर केयर संभालने वाली छोरियां (लड़कियों) के बीच सुन्दर संवाद होता है। लोगों को यह संवाद इसलिए भी पंसद आ रहा हैं, क्योंकि मोबाइल नेटवर्क और मोबाइल कम्पनियों की ओर से ऑफर कॉल से आम आदमी जुड़ा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी समस्या आए दिन सामने भी आती है।

READ MORE : राजस्थान की ‘फूलचिड़ी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

मारवाड़ी में 63 कॉमेडी शो कर चुकी है टिवंकल

राजस्थानी कलाकार टिवंकल वैष्णव अब तक 63 कॉमेडी शो कर चुकी है। कॉमेडी शो को यूट्यूब चैनल पर शानदार व्यूज मिल रहे हैं। टिवंकल के अनुसार उसके कॉमेडी शो पर अब तक 8 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Ramkudi-Jhamkudi : Trending Comedy Video of Twinkle Vaishnav
Artist Twinkle Vaishnav and Sonal Raika IMAGE CREDIT: Sajjansingh Gehlot

Artist Pankaj Sharma IMAGE CREDIT: Sajjansingh Gehlot