22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार ओसियां पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, 416 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, कांग्रेस पर बरसे

CM Bhajanlal Sharma Osian Visit: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां दौरे के दौरान 416 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जनसभा में उन्होंने किसानों, युवाओं और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कीं।

3 min read
Google source verification
Bhajanlal Sharma Osian visit, Osian development news, Rajasthan CM news, Osian rally update, Rajasthan political news, 416 crore projects Osian, Bhairaram Siyol MLA, Rajasthan development projects, Jal Jeevan Mission Rajasthan, farmer scheme Rajasthan, Rajasthan youth scheme, refinery project Rajasthan, Osian public meeting, Rajasthan government update, Rising Rajasthan program

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

ओसियां/तिवंरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को पहली बार ओसियां विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। वे शाम 4:16 बजे हेलीकॉप्टर से मांडीयाई हेलीपैड पर उतरे, जहां से कार से सभा स्थल पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने संतों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

यह वीडियो भी देखें

विधायक ने किया स्वागत

ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के प्रतीक के रूप में हल भेंट कर क्षेत्र की कृषि प्रधान पहचान को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘ओसियां विकास दर्शन’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तक में पिछले दो साल में विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण शामिल है।

416 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 41 विकास कार्यों का शिलान्यास और 70 कार्यों का लोकार्पण किया। कुल 416 करोड़ रुपए की लागत वाले इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। रिफाइनरी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परियोजना प्रदेश की धरोहर है और देश की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में शामिल है, जिससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान रिफाइनरी से जुड़े मामलों में अनियमितताएं हुईं, चोरी हुई तथा जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र में जमीनों का गलत तरीके से बंटवारा किया गया।

प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। जल जीवन मिशन (JJM) में चल रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी धन की लूट के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ मची हुई थी, लेकिन अब ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा।

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों का सम्मान करते हुए किसान सम्मान निधि दे रही है, जबकि कांग्रेस ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही इस सहायता राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपए तक ले जाने की दिशा में काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ता था।

युवा वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने व्यवस्था को कमजोर किया, लेकिन उनकी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निरंतर मेहनत और तैयारी जारी रखें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राइजिंग राजस्थान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इसी दिशा में युवाओं को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने की योजना भी शुरू की गई है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने भविष्य को मजबूत कर सकें।

विधायक सियोल का संबोधन, रखी प्रमुख मांगें

विधायक भैराराम सियोल ने कहा कि ओसियां के 2 लाख 71 हजार मतदाताओं की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष हमेशा क्षेत्र की मांगें रखीं और मुख्यमंत्री ने हर बार सकारात्मक निर्णय लिया। उन्होंने गुजरात की तर्ज पर बेटियों की शादी के लिए ऐसा कानून लागू करने की मांग की, जिसमें माता-पिता की सहमति अनिवार्य हो। साथ ही डब्ल्यूआरसीपी परियोजना को लागू करने की भी मांग उठाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, संत समाज के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग