7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Bus Accident: जोधपुर में पलटी तेज रफ्तार सिटी बस, महिलाओं सहित 10 यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

Bus Accident: बालेसर क्षेत्र में रविवार शाम एक निजी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे महिलाओं सहित 10 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

2 min read
Google source verification
Jodhpur bus accident

अस्पताल में घायलों का इलाज करते हुए। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जिले की बालेसर पंचायत समिति और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार निजी सिटी बस के पलट जाने से उसमें सवार महिलाओं सहित 10 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। सभी घायलों को तत्काल बालेसर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

यह वीडियो भी देखें

पूर्व सरपंच उदाराम चौधरी ने बताया कि निजी बस पाटौदी से पतासर होते हुए बालेसर की ओर आ रही थी। रविवार शाम करीब 4 बजे बस जाटी भांडू गांव के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलटी खा गई। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

कई घायल जोधपुर रेफर

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण एक-दूसरे की मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे। बालेसर अस्पताल में भी कुछ समय के लिए आपात स्थिति जैसी परिस्थितियां बन गईं। अस्पताल के आपातकालीन यूनिट प्रभारी डॉ. शान सांखला, नर्सिंग अधिकारी रामप्रसाद, जितेंद्र सोनी तथा अन्य चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर शेरगढ़ थानाधिकारी पना चौधरी और सहायक थानाधिकारी रूगाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत कार्य में सहयोग किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह हुए घायल

हादसे में पतासर निवासी शांति पत्नी जोगाराम (50), मुकेश पुत्र मगाराम, कलावतसर निवासी पारूदेवी पत्नी अमानाराम (60), बाकियावास निवासी ढालूदेवी पत्नी पप्पूराम (40), बलाऊ निवासी पुरखाराम पुत्र हीराराम (40), सिहांदा निवासी सायरदेवी पत्नी भोमाराम, कलावतसर निवासी जालमसिंह पुत्र विजयसिंह (65), बलाऊ निवासी कालूराम पुत्र मोटाराम (23), गड़ा निवासी संतोष कंवर पत्नी चेनसिंह (25) तथा कलावतसर निवासी प्रेमाराम पुत्र पूजाराम (50) घायल हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग