22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूखंडों के मालिकों को चेतावनी: प्लॉट में गंदगी मिली तो लगेगा भारी जुर्माना

Phalodi News: नगर परिषद फलोदी ने क्षेत्र में फैली गंदगी और अस्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए खाली भूखंडों के मालिकों को स्पष्ट चेतावनी जारी कर दी गई है ।

2 min read
Google source verification
plot me kachra

प्रतीकात्मक तस्वीर

Phalodi News: राजस्थान के फलोदी शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है । नगर परिषद फलोदी ने क्षेत्र में फैली गंदगी और अस्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए खाली भूखंडों के मालिकों को स्पष्ट चेतावनी जारी कर दी गई है । परिषद आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब यदि किसी भी भूखंड को गंदगी से भरा या खुला छोड़ा गया तो संबंधित स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

दरअसल , नगर परिषद क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे खाली प्लॉट सामने आए हैं , जहां कचरा, मलबा और झाड़ - झंखाड़ जमा हो चुके हैं । ये भूखंड न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं , बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं । मच्छरों की बढ़ती संख्या और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है ।

गंदगी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का संदेश

नगर परिषद आयुक्त अनिल विश्नोई ने बताया कि अब स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सभी भूखंड मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्लॉट की नियमित सफाई करवाएं और उसे खुला न छोड़ें । आवश्यकता पड़ने पर चारदीवारी या फेंसिंग करवाना भी अनिवार्य होगा, ताकि वहां कचरा फेंकने या अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके ।

नहीं माने तो होगी सख्त कार्रवाई

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्देशों की अनदेखी की गई तो संबंधित भूखंड स्वामी के खिलाफ राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के तहत कार्रवाई की जाएगी । इतना ही नहीं , नगर परिषद स्वयं सफाई करवाकर उसका खर्च जुर्माने सहित पांच गुना तक राशि वसूलेगी । यानी लापरवाही अब सीधे प्लॉट मालिक की जेब पर भारी पड़ेगी ।

स्वच्छ शहर के लिए जरूरी जनभागीदारी

आयुक्त अनिल विश्नोई ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास गंदगी न फैलने दें । आयुक्त विश्नोई ने बताया कि फलोदी में स्वच्छता को लेकर शुरू हुई यह सख्ती आने वाले दिनों में फलोदी शहर की तस्वीर बदली जा सकती है ।