5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
धूमधाम से निकली रावजी की गेर, उमड़े 50 हजार से अधिक लोग
Play video

धूमधाम से निकली रावजी की गेर, उमड़े 50 हजार से अधिक लोग

गेरियों के अलावा 9 बेरों के हजारों लोग जुटे, तीन में हुआ मुकाबला, सुरेन्द्र बना राव राजा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nandkishor Sharma

•

Updated: 28 Mar 2024, 12:06 PM IST

जोधपुर. उमंग, उल्लास व उत्साह का त्योहार होली सूर्यनगरीवासियों ने परम्परागत ‘अपणायत’ के साथ हर्षोल्लास से मनाया। शहरवासियों पर रंगों की खुमारी सोमवार शाम तक जारी रही। शहर में आए विदेशी मेहमानों ने भी होली खेली। देर शाम तक लोगों ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों के घर जाकर रामा श्यामा करने की परम्परा निभाई । वहीं, मण्डोर क्षेत्र के श्री सैनिक क्षत्रिय माली समाज की ओर से मारवाड़ की प्रसिद्ध रावजी की गेर रामा-श्यामा के दिन धूमधाम से निकाली गई।

इस तरह हुआ राव राजा का चुनाव

परम्परागत पूजन के बाद मण्डावता बेरा से रवाना हुई गेर खोखरिया बेरा की गेर को साथ में लेकर गोपी बेरा, भीयाली बेरा होते हुए आमली बेरा के संतोकसिंह के बेरे पर पहुंची। जहां राव राजा के चयन की प्रक्रिया हुई। अमित गहलोत, आशीष गहलोत व सुरेन्द्रसिंह गहलोत का मुकाबला हुआ, जिसमें नवविवाहित सुरेन्द्रसिंह का राव राजा के रूप में चयन हआ। यहां ठेकेदार सवाईसिंह गहलोत के परिवार ने राव सुरेन्द्र का तिलक का चयन किया गया। सम्पतसिंह मण्डोर ने बताया कि गेर में मण्डोर गांव, आमली बेरा, बड़ा बेरा, गोपी बेरा, भीयाली बेरा, मण्डावता बेरा, खोखरिया बेरा, फूलबाग व नागोरी बेरा की गेरें शामिल हुई।