जोधपुर।
हत्या के मामले में आजीवन कारावास (life imprisonment) की सजा। उसी दौरान पैरोल लेकर फरार होकर हत्या के दो अन्य मामलों में संदिग्ध पचास हजार रुपए का इनामी व मोस्ट वांटेड शूटर अजयपालसिंह उर्फ एपी (Ajaypal Singh @ AP) एक और हत्या की फिराक (Trying to one more murder) में है। उसके भाई व गिरोह के चार अन्य युवकों के पकड़े जाने पर यह खुलासा हुआ।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि केलावा कला निवासी अजयपालसिंह उर्फ एपी (50 thousand reward accused Ajaypal Singh @ AP) पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित है। वह बाड़मेर में एक व्यक्ति की हत्या करने की फिराक में है, जो जेल में बंद है। पुलिस अभिरक्षा में बंदी सुरेशसिंह की हत्या में वांछित प्रवीणसिंह और बाड़मेर के सिवाना में मिठूड़ा निवासी युवक मित्र हैं। दोनों के पिता में मित्रता है। मिठूड़ा के युवक के भाई की हत्या का बदला लेने के लिए शूटर अजयपालसिंह को जिम्मा सौंपा है।
दो भाइयों पर चलाई थी गोलियां, एक की हुई थी मौत
आपसी रंजिश के चलते 31 दिसम्बर 2019 को बाड़मेर में मिठूड़ा निवासी दो भाइयों पर गोलियां चलाई थी। एक भाई की मौत हो गई थी। आरोपी जेल में बंद है। चूंकि दूसरा भाई व प्रवीणसिंह में घनिष्ठता है और अजयपालसिंह उर्फ एपी प्रवीणसिंह का गुर्गा है। इसलिए भाई की हत्या का बदला लेने के लिए प्रवीणसिंह के मार्फत एपी को हत्या करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
50 हजार का इनामी : मददगार पर होगी कार्रवाई
रातानाडा थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि वड़ोदरा में सूरजपालसिंह ने फ्लैट किराए पर लेकर 11 माह का एग्रीमेंट कराया था, लेकिन सूरज की जगह अजयपालसिंह, उसकी पत्नी व बेटी फ्लैट में रहने लग गए थे। एपी ने खुद को ऑनलाइन कारोबारी बता रखा था। उसने अपना हुलिया बदल लिया है। उसने दाढ़ी बढ़ा रखी है। उसकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने वाले पर 50 हजार रुपए का इनाम है। उसकी मदद या शरण देने वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।