3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

lakme fashion week के लिए क्वालीफाई हुई जोधपुर की संगीता, INIFD में फैशन शो के साथ हुआ स्वागत, देखें वीडियो

वीडियो : जेके भाटी/जोधपुर. शहर के प्रमुख फैशन डिजाइनिंग संस्थान आईनिफ्ड (INIFD) की छात्रा संगीता आईदासानी ने लैक्मे फैशन वीक ( lakme fashion week ) में अपना कलेक्शन पेश करने के लिए क्वालीफाई किया है।

Google source verification

वीडियो : जेके भाटी/जोधपुर. शहर के प्रमुख फैशन डिजाइनिंग संस्थान आईनिफ्ड की छात्रा संगीता आईदासानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लैक्मे फैशन वीक में अपना कलेक्शन पेश करने के लिए क्वालीफाई किया है। संगीता के जोधपुर पहुंचने पर आईनिफ्ड (INIFD) में मिनी फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो के दौरान संगीता ने केक काटा और फैशन वीक के सफर के बारे में सभी स्टूडेंट्स के साथ अपने अनुभव को साझा किया। वहीं राकेश जैन ने स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि फैशन डिजाइनिंग संस्थान आईनिफ्ड ( INIFD ) की छात्रा संगीता आईदासानी ने लैक्मे फैशन वीक ( lakme fashion week ) में अपना कलेक्शन पेश करने के लिए क्वालीफाई किया है। इंदौर में आयोजित लैक्मे फैशन वीक लॉन्च पैड में संगीता पहले स्थान पर रही। अब उन्हें अगस्त में होने वाले लैक्मे फैशन वीक में कलेक्शन शोकेस करने का मौका मिलेगा। आईनिफ्ड में फैशन डिजाइनिंग में तृतीय वर्ष की छात्रा संगीता ने लॉन्चपैड में थापाआर्ट थीम पर डिजाइन उतारी थीं। जजेज पैनल में एक्ट्रेस डेजी शाह, अल्पना मित्तल, फैशन डिजाइनर शैफाली शाह, वॉयस ऑफ फैशन की एडिटर लिपिका सूद, इंटीरियर डिजाइनर रितू कोचर, कॉरर्पोरेट डायरेक्टर व फैशन डिजाइनर जसप्रीत चंडोक, आईएमजी रिलायंस के हैड और वाइस प्रेंसिडेंट थे। संगीता को निर्धारित 40 में से सर्वाधिक 34 अंक मिले। आईनिफ्ड के डायरेक्टर नवीन मोहनोत ने बताया कि लॉन्चपैड लैक्मे फैशन वीक में डिजाइन का सलेक्शन होना कठिन हैं। आईनिफ्ड के चुने हुए टॉप 50 डिजाइनर्स के बीच कड़ी प्रतियोगिता होती है।