19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
VIDEO : फिर जानलेवा साबित हुआ ब्रिज से गुजरना, दो सगे भाइयों की हादसे में मौत
Play video

VIDEO : फिर जानलेवा साबित हुआ ब्रिज से गुजरना, दो सगे भाइयों की हादसे में मौत

मृतक ब्यावर के रहवासी बताए जा रहे हैं।

Google source verification

जोधपुर . शहर के नए ओवरब्रिज मौत का पर्याय बनने लगे हैं। गत दिनों वीर दुर्गादास मल्टीलेवल ओवरब्रिज से गिरने से युवक की मौत के बाद आज बुधवार को निर्माणाधीन सारण नगर स्थित आेवरब्रिज पर हुए हादसे में दो जनो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पिकअप और मोटरसाइकिल की भिंड़त हो गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को एमडीएम मोर्चरी भिजवाया गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक साथ दो भाइयों की मौत होने से परिजन सदमे में आ गए और वहीं विलाप करने लगे। मृतक ब्यावर के रहवासी बताए जा रहे हैं। बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।