
जोधपुर के देचू पुलिस थाना क्षेत्र के खियासरिया गांव में बुधवार को प्रेेमी युगल ने बबूल के पेड़ से फंासी लगाकर अपनी जान दे दी। थानाप्रभारी बाघसिंह ने बताया कि आसरलाई निवासी बिदामी पुत्री बाबूराम भील, लक्ष्मणराम पुत्र लालाराम भील निवासी हापासर ने खियासरिया में रेत के टीले के निकट बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देचू पुलिस को सूचना मिलने पर थानाप्रभारी बाघसिंह मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे शव को नीचे उतारकर देचू सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।