23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur News: मां की आखिरी इच्छा बनी रिश्ते की मिसाल, दो भाइयों ने पूरी पैतृक संपत्ति बहन के नाम की

Jodhpur JDA: जोधपुर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में दो भाइयों ने अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए पैतृक संपत्ति अपनी बहन के नाम करने का निर्णय लिया।
2 min read
Google source verification
Jodhpur JDA

​शिविर में पैतृक सम्प​त्ति बहन के नाम करते करते भाई। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। बदलते दौर में जहां संपत्ति विवाद अक्सर परिवारों को बांट देते हैं, वहीं जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के शहरी सेवा शिविर में एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक क्षण सामने आया जिसने सभी का दिल छू लिया।शिविर में पहुंचे दो भाइयों ने अपनी दिवंगत मां की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पैतृक संपत्ति का पूरा हिस्सा अपनी बहन के नाम करने का फैसला किया। कैंप में मधुसूदन भाटी और उनके भाई ने नामांतरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करते हुए यह साबित कर दिया कि रिश्तों की कीमत संपत्ति से कहीं अधिक होती है।

भाइयों के अनुसार उनकी मां हमेशा चाहती थीं कि परिवार में प्रेम और सम्मान बना रहे और उनकी बेटी को उसका अधिकार मिले। मां के इसी सपने को पूरा करने के लिए दोनों भाइयों ने अपनी बहन के पक्ष में संपत्ति हस्तांतरित करने का निर्णय लिया। जेडीए के जोन-6 की तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नामांतरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा कराया और आदेश जारी किए।

वहीं दूसरी तरफ जोधपुर विकास प्राधिकारण परिसर में मंगलवार को शहरी सेवा शिविर में बड़ी संख्या में आवदेक पहुंचे। एक ही दिन में कुल 216 आवेदनों में से 188 का निस्तारण किया गया। कई आवेदकों को हाथों-हाथ पट्टे मिले तो कईयों को अपने आशियानें की चाबियां मिली। जोन-6 उपायुक्त दिनेश कुमार मीणा ने एक ही दिन में कमला देवी पत्नी नरसिंह राम को 90-ए के तहत पट्टा तथा कमला देवी पत्नी तेजप्रकाश को सुंदर सिंह भंडारी योजना का लीज होल्ड से फ्रीहोल्ड पट्टा जारी किया। आवेदकों को पट्टे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा और एक ही दिन में मिल गया।

गृह गौरव की चाबियां मिली

मुख्यमंत्री आवासीय योजना ग्राम बड़ली में पूर्ण राशि जमा करवा चुके सफल आवंटियों को गृह गौरव….खुशियों की चाबी के तहत उपसचिव सुमन राठौड़ एवं उपायुक्त वीरेंद्र सिंह भाटी ने कब्जा पत्र एवं फ्लैट की चाबियां प्रदान की। शिविर में लाभार्थी नीलम जैन तथा हेमंत मूलचंदानी को फ्लैट की चाबियां सौंपकर उनके नए जीवन की शुरुआत का शुभारंभ किया।

शिविर में निस्तारण प्रकरण

216 कुल प्राप्त आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 62 पट्टे एवं 7 आवंटन पत्र जारी किए गए। भू-उपयोग परिवर्तन के 9, नाम हस्तांतरण के 23, उपविभाजन एवं पुर्नगठन के 27, भवन मानचित्र अनुमोदन के 11, लीज राशि जमा के 22 एवं 20 अन्य प्रकरणों सहित कुल 188 प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण किया गया।

शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं प्रदत्त छूट व रियायतों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से समस्त जोन उपायुक्त प्रवीण रत्नू, मुकेश बारेठ, रामजी भाई कलबी, पुष्पा सिसोदिया, अदिति पुरोहित, वीरेन्द्र सिंह भाटी, दिनेश कुमार मीणा सहित जोन कार्मिकों की ओर से कार्य किया जा रहा है। बुधवार को जोन-1 के डिगाड़ी, डांगियावास, जोन-2 के कुड़ी भगतासनी, धांधिया, किशनपुरा, कांकाणी, निम्बलासर, जोन-3 के सरेचा, सिनली, जोन-4 के चौखा, चैपासनी (नगर निगम क्षेत्र को छोडकऱ), जोन-5 के चौपासनी चारणान, रामपुरा भाटियान एवं जोन-6 के गांव बासनी तंबोलिया एवं बासनी मालियान के विभिन्न खसरों के लिए शिविर लगेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग