28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

भारतीय संगीत में कंठ संस्कार पर वेबिनार

jnvu news  

Google source verification

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की ओर से शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। भारतीय संगीत में कंठ संस्कार विषयक वेबिनार के मुख्य वक्ता प्रख्यात संगीतकार एवं शिक्षाविद पंडित देवेंद्र वर्मा थे। उन्होंने कंठ संस्कार के विषय में विद्यार्थियों और संगीत सुधिजनों को चार प्रहर का विधान बताया। अलंकारों के अभ्यास करने के तरीके भी सुझाए।
विभागाध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर किशोरी लाल रैगर थे। संचालन डॉ गौरव शुक्ल ने किया। वेबीनार में डॉ मुकेश गर्ग, प्रो लावण्या कीर्ति सिंह सहित संगीत विद्वान और 100 से अधिक विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी-शोधार्थी जुड़े।