7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

जोधपुर जिले में 58 जगहों पर स्नीफर डॉग्स की मदद से पकड़े बदमाश… देखें वीडियो

लोहावट क्षेत्र में दो इनामी आरोपी सहित 16 गिरफ्तार, डोडा पोस्त, छह वाहन, पांच एसी, इन्वर्टर बैटरी जब्त

Google source verification

जोधपुर/ लोहावट. वांछित बदमाश और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने शनिवार रात से रविवार अल-सुबह लोहावट व आस-पास के क्षेत्र में 58 जगहों पर छापेमारी की। स्नीफर डॉग्स की मदद से सघन तलाशी ली गई। पांच हजार रुपए के एक इनामी व एक अन्य वांटेड सहित 16 जनों को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त, छह वाहन, चार एसी, इन्वर्टर व बैटरी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्दसिंह यादव ने बताया कि एएसपी कैलाशदान जुतावत व सुनील पंवार और प्रशिक्षु आइपीएस सी शाहीन की अगुवाई में अलग-अलग टीमों ने एक साथ विभिन्न जगहों पर छापे मारे। डीएसटी प्रभारी एसआइ लाखाराम के निर्देशन में हेड कांस्टेबल प्रदीप बिश्नोई की सूचना पांच हजार रुपए के इनामी मांगीलाल बिश्नोई के ठिकानें पर छापा मारा गया। पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन पांच किमी पीछा कर चैनपुरा में नया बेरा निवासी मांगीलाल जांगू पुत्र बीरबलराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

खोजी श्वान की मदद से पीछा कर वांटेड पकड़ा

देचू थाना पुलिस ने बादरसर पदमपुर गांव निवासी आदूराम जाट के मकान में दबिश दी, जहां से दस किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। आदूराम पुत्र कुम्भाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बालेसर थानाधिकारी सवाईसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वांटेड गणेशाराम की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह भाग गया। स्नीफर डॉग की मदद से पुलिस ने पीछा कर चंपासर निवासी गणेशाराम पुत्र भैराराम को पकड़ लिया। वह हनुमानगढ़ के रावतसर थाने में सौ किलो डोडा पोस्त तस्करी में वांटेड है। लोहावट थाना पुलिस ने जालोड़ा निवासी स्थाई वारंटी राजूराम पुत्र मनोहरराम बिश्नोई को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

12 फॉलोवर्स पकड़े


सोशल मीडिया के जरिए आमजन से फिरौती मांगने, डराने-धमकाने व फायरिंग के आरोपियों की प्रोफाइल पर कमेंट व लाइक कर महिला मण्डन करने वाले 12 जनों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। ऑपरेशन गार्जियन के तहत खिरजा आशा में दलपत नगर निवासी प्रकाशसिंह, मूलराज निवासी सुरेश खींचड़, गोरधनराम बिश्नोई, कैलाश खींचड़, मूंजासर निवासी सूर्यप्रकाश बिश्नोई, जालोड़ा निवासी सदासुख बिश्नोई, छीला में जाखड़ों की ढाणी निवासी मनीष जाट, डेरियों की ढाणी निवासी हबीब खान, जम्भेश्वर नगर निवासी मुकेश कुमार बिश्नोई, शिवपुरी निवासी सुरेश बिश्नोई, मानेवड़ा निवासी सुरेश बिश्नोई और चंपासर गांव निवासी गणेशाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

छह संदिग्ध वाहन, पांच एसी और इन्वर्टर बैटरी जब्त

पुलिस ने छापेमारी के दौरान संदिग्ध नजर आई दो एसयूवी, एक-एक कार, कैम्पर, पिकअप व बाइक जब्त की। पुलिस ने लोहावट थाना क्षेत्र में 5 एयर कंडीशनर, 4 पंखे, बैटरी व इन्वर्टर भी जब्त किए।

17 अधिकारियों व जवानों की 21 टीमों ने मारे छापे

वृत्ताधिकारी ओसियां नूर मोहम्मद, उपाधीक्षक हरजीराम व सारिका खण्डेलवाल ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। फिर लोहावट थानाधिकारी बद्रीप्रसाद, फलोदी थानाधिकारी राकेश ख्यालिया, ओसियां थानाधिकारी सुरेश चौधरी, शेरगढ़ थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह, खेड़ापा थानाधिकारी नेमाराम, भोजासर थानाधिकारी इमरान खान, मतोड़ा थानाधिकारी मगाराम, चाखू थानाधिकारी राजूराम, बालेसर थानाधिकारी सवाईसिंह, चामूं थानाधिकारी दीपसिंह, देचू थानाधिकारी राजेश बिश्नोई, आसोप थानाधिकारी देवाराम, बाप थानाधिकारी समीरवीरसिंह व महिला थानाधिकारी लीला चौधरी और अन्य टीमों ने 58 जगह छापे मारे।