हिण्डौनसिटी. राष्ट्रीय एससी, एसटी, ओबीसी सामाजिक न्याय मंच, राजस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के राष्ट्रीय पार्क में एक जनसभा हुई। मंच के प्रदेशाध्यक्ष हुकमसिंह कश्यप की अध्यक्षता में सभा में वक्ताओं ने नए यूजीसी विनियमन, 2026 को लागू करने की पुरजोर मांग उठाई। साथ ही रैली निकाल तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
वक्ताओं ने जनसभा में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के भारी जनसमूह ने सामाजिक न्याय की आवश्यकता को समझते हुए जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए समाज को एकजुट होने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज को बांटने वाले संगठनों और व्यक्तियों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। हुकमसिंह कश्यप ने कहा कि जातिवाद समाज के भाईचारे और देश की अखंडता के लिए खतरा है। उन्होंने जोर दिया कि नये यूजीसी विनियमन, 2026 ऐतिहासिक प्रयास है, जो वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। सभा में वक्ताओं ने अब तक छात्रों के साथ हुए अन्याय की घटनओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नया विनियमन की जरुरत पर जोर दिया। सभा के बाद दोपहर में उपस्थित लोग रैली के रूप में शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए चौपड़ सर्किल स्टेशन रोड से निकल उपजिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां तहसीलदार सीमा बघेल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रघुवीर सिंह सैनी, छोटेलाल प्रजापत, बृजमोहन योगी राष्ट्रीय प्रवक्ता तपजप संगठन, कुंजल नादौती, हंसराज आदिवासी, बदन सिंह कुशवाहा, पूर्व सरपंच घमंडी लाल सैनी, रिंकू खेड़ीहैवत, सतवीर सुमन, स्वरूप लाल, करण सिंह सूरौठ, महेश चंद्र, प्रसादी लाल, धर्म सिंह जाटव, वीरेंद्र सिंह जाट, रामचरण कश्यप, लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।