करौली/ हिण्डौनसिटी. जिले के राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहले आवेदन की धीमी चाल रही। अब प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी होने के बाद आवेदक दस्तावेेज सत्यापन और फीस जाम कराने में कम रुझान दिखा रहे हैं। इसके चलते आयुक्तालय के तिथि में बढ़ोतरी करने पर महाविद्यालयों में अब 6 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन करवा फीस जमा कराई जा सकेगी।
दरअसल जून माह के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में सीटों के अपेक्षित फार्म नहीं आने से आयुक्तालय ने पांच बार तिथि बढाई थी। कला को छोड़कर अन्य संकायसें में सीटों के समान या कम आवेदनों एक साथ मुख्य मेरिट सूची व प्रतीक्षा सूची जारी की गई।
करीब एक सप्ताह की दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा कराने अवधि में मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। राजकीय महाविद्यालय करौली ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया नोडल अधिकारी रफीक अहमद ने बताया कि मैरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची के आवेदकों में से बी.ए. प्रथम वर्ष में 805 बी कॉम. प्रथम वर्ष में 13 बी. एससी प्रथम वर्ष बायो में 184 तथा बी. एससी प्रथम वर्ष गणित में 69 आवेदकों ने दस्तावेज सत्यापन करवाया है। जबकि इन पाठ्क्रमों में क्रमश: 1200, 100, 176 तथा 176 सीटें हैं। और प्राप्त आवेदनों की संख्या क्रमश: 1258, 21, 349, तथा 180 है। वहीं राजकीय महाविद्यालय कन्या महाविद्यालय कटकड़ में बी.ए. प्रथम वर्ष में 71 में से केवल 52 छात्राओं ने ही दस्तावेज सत्यापन करवाया है। यहा 200 सीटें हैं। जबकि करौली के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 181 ने दस्तावेज सत्यापन करा 177 ने फीस जमा कराई है। प्रतीक्षा सूची में शामिल 146 आवेदकों ने दस्तावेज सत्यापन कराया है व 142 ने फीस जमा कराई है।
वहीं बीएससी में मुख्य सूची के 40 व प्रतीक्षा सूची के 12 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करा दी है।
कन्या व सूरौठ कॉलेज में भी कम प्रवेश
स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में संचालित राजकीय कन्या महाविद्यालय में 200 सीटों पर 255ने आवेदन किया था।मेरिट में से 112 ने सत्यापन करवा फीस जमा कराई है। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय सूरौठ में 200 सीटों पर 112 आवेदन जमा हुए थे। 52 ने दस्तावेज सत्यापन करवा 47 ने फीस जमा कराई है।
हिण्डौन में नहीं पकड़ी रफ्तार
राजकीय महाविद्यालय हिण्डौन के प्रवेश प्रभारी सुरेश चंद मीणा व भोली मीणा ने बताया दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थियों की आवक कम है। कला वर्ग में 400 सीटों की तुलना में 655 आवेदन आए थे। बुधवार तक मेरिट सूची में से 291 ने दस्तावेज सत्यापन कराया है। जबकि 273 ने फीस जमा कराई है। जीव विज्ञान वर्ग में 88 सीटों पर 167 आवेदन आए थे। मुख्य मैरिट व प्रतीक्षा सूची में 73 ने दस्तावेजों का सत्यापन करवा और 71 ने फीस जमा करवाई है। वहीं गणित वर्ग में सीटों के समान आए 88 आवेदकों में से महज 27 ने ही सत्यापन करवा फीस जमा कराई है।