20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

जनाक्रोश सभा में बोले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष… कांग्रेस सरकार की नींव ही झूठ पर पड़ी है…देखे वीडियो

करौली/मासलपुर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार की नींव ही झूठ पर पड़ी है, वो जनता का क्या भला करेगी ? कांग्रेस ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।

Google source verification

करौली/मासलपुर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार की नींव ही झूठ पर पड़ी है, वो जनता का क्या भला करेगी ? कांग्रेस ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। ना किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ हुआ और ना ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ऐसे में जनता में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

सोमवार को मासलपुर कस्बे में करौली विधानसभा क्षेत्र की जनाक्रोश महासभा में पूर्व मंत्री चतुर्वेदी बोले कि राहुल गांधी ने 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन आज तक सम्र्पूण कर्ज माफ नहीं हुए हैं। किसानों के पास कुर्की के नोटिस आ गए। जिस कारण 12 किसानों ने आत्महत्या कर ली। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 4 साल में एक बार भी नहीं आया है। सरकार ने रीट उत्सव मनाया, लेकिन पेपर लीक ने युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली दामों में बढ़ोतरी नहीं करने की वादा किया, लेकिन 9 बार बिजली दरों में वृद्धि की गई है, जिससे देश में राजस्थान में सबसे महंगी बिजली है और वो भी पूरी नहीं मिल पा रही है। सबसे महंगा डीजल, पेट्रोल भी राजस्थान में ही है। कांग्रेस सरकार झूठ बोलती है। प्रदेश में महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, साइबर क्राइम बढ़ रहे हैं। करौली में शोभायात्रा पर पथराव सहित प्रदेश में अन्य मामलों को लेकर वे बोले कि कांग्रेस सरकार धर्म देखकर काम करती है।
सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, जिला संगठन प्रभारी सुशील दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमेंद्र वशिष्ठ, यात्रा के संयोजक व किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक ङ्क्षसह धाबाई, सह संयोजक कैलाश शर्मा, पूर्व प्रत्याशी ओपी सैनी, लोकेश चतुर्वेदी, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, पूर्व विधायक सुरेश मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सैनी, महेंद्र मीणा, प्रहलाद ङ्क्षसहल, डॉ. रूपङ्क्षसह गुर्जर, सतवीर चंदीला, मदनमोहन स्वामी आदि ने भी संबोधित किया।

वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के हर मोर्च पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर हैं। मंच संचालन जिला महामंत्री धीरेन्द्र बैंसला ने किया। सभा में पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, सुरेश शुक्ला, जिलामंत्री पुष्पेन्द्र सैनी, गायत्री कोली, मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री, सुमरन सिह, नेहरू ङ्क्षसह गुर्जर, राजू लवानिया, उत्तम ङ्क्षसह जादौन, भौरूङ्क्षसह गुर्जर, राजकुमारी गुर्जर, मासलपुर मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण, खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गोपाल ङ्क्षसह खरेटा, करौली शहर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष गजेंद्र ङ्क्षसह, सायपुर मंडल अध्यक्ष नंदकुमार चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

ईआरसीपी में शेयर दे सरकार, नहीं तो पद छोड़ें सीएम
इस मौके पर टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनपुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थ व्यवस्था सु²ढ़ हुई है। मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के 13 जिलों की ईआरसीपी परियोजना को लेकर सांसद जौनापुरिया बोले कि जनता-किसानों की खुशहाली के लिए 40 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना का केन्द्र पैसा देने को तैयार है, लेकिन प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार अपना शेयर नहीं दे पा रही है। वे बोले कि मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश सरकार का शेयर परियोजना में दें, तो सांसद केन्द्र से पैसा लाकर दे देंगे। यदि गहलोत ऐसा नहीं कर सकते तो सीट छोड़ दें, अगले दिन ही काम शुरू हो जाएगा।