20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया सत्याग्रह, राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का जताया विरोध

करौली. राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया गया।

Google source verification

करौली. राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेशचन्द मीणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार पर तानाशाही करने, भाजपा पर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए गए। साथ ही राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने वाले दिन को लोकतंत्र का ब्लैक डे करार दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर अडानी को बचाने के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार एक ओर अडानी को बचाने का प्रयास कर रही है, तो वहीं देशहित में आवाज उठाने वाले और सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को कुचलने तथा लोकतंत्र को खत्म करने के भी आरोप लगाए हैं।
सत्याग्रह में कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज, कन्हैया लाल शर्मा, हिंडौन नगर परिषद अध्यक्ष बृजेश जाटव, करौली उपसभापति सुनील सैनी, हिंडौन प्रधान विनोद कुमार जाटव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मीणा, रक्खी लाल बैरवा, करौली ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली ,देहात ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल मीणा, भूपेंद्र सोलंकी, नरेन्द्र बैंसला, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरदो गुर्जर, महेन्द्र सूरौठिया, लियाकत अली, लज्जाराम वर्मा, इमामुद्दीन खान, रमेश बजाज, जयलाल माली आदि मौजूद रहे।