करौली. शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार यहां जैन समाज की ओर से तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव की शुरूआत हुई। पहले दिन सकल जैन समाज की ओर से रथ यात्रा निकाली गई। इसी के साथ तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आगाज हुआ। सदर बाजार स्थित दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से शुरू हुई रथ यात्रा बड़ा बाजार, वजीरपुर गेट होती हुई कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित जैन नसिया पहुंची, जहां भगवान जिनेंद्र की आरती की गई। रथ यात्रा में जैन समाज के महिला, पुरुष धर्माम्बलंबी धर्म पताकाएं थामे जयकारे लगाते चल रहे थे। रथ यात्रा के माध्यम से सत्य, अङ्क्षहसा का संदेश दिया गया।
जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन, समाज के मंत्री विवेक जैन ने बताया कि रथ यात्रा के पहुंचने पर नसियाजी में सामूहिक आरती, शास्त्र स्वाध्याय, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर बिरधीचन्द जैन, प्रदीप जैन, कैलाशचन्द जैन, पार्षद संजीव जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, धर्मेन्द्र जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
समाज के मंत्री विवेक जैन ने बताया कि महोत्सव के तहत सुबह 7.30 बजे भगवान जिनेंद्र का अभिषेक, शांतिधारा व नित्य पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे से विद्वानों की सानिध्य में मंडल पूजा का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे सामुहिक आरती, 6:30 बजे से शास्त्र स्वाध्याय, सांय 7 बजे से भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया किसोमवार को सुबह 7:30 बजे अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन होगा। साथ ही दोपहर 2 बजे कलाशाभिषेक व फूलमाला की बोली के बाद रथ वापस पंचायती जैन बड़ा मंदिर पहुंचेगा।