17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

बाइक से कीचड़ उछटने पर झगड़े में कई घायल, 17 जने गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च

हिण्डौनसिटी. शहर की पुरानी आबादी क्षेत्र के शाहगंज में बाइक से कीचड़ उछटकर लगने को लेकर गुरुवार शाम को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कपड़ों पर कीचड़ के छींटे लगने की बात पर परस्पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के हमले में कई जने घायल हो गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में चप्पे- चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात कर स्थिति को तनाव पूर्ण बनने से पहले कंट्रोल मेें कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने कोतवाली थाना में दोनों पक्षों सहित सीएलजी की बैठक बुुलाई और शाम को वृत्त क्षेत्र के थानाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ते के साथ प्रभावित क्षेत्र में फ्लेग मार्च निकाला। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मारपीट व हमला की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Google source verification

हिण्डौनसिटी. शहर की पुरानी आबादी क्षेत्र के शाहगंज में बाइक से कीचड़ उछटकर लगने को लेकर गुरुवार शाम को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कपड़ों पर कीचड़ के छींटे लगने की बात पर परस्पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के हमले में कई जने घायल हो गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में चप्पे- चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात कर स्थिति को तनाव पूर्ण बनने से पहले कंट्रोल मेें कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने कोतवाली थाना में दोनों पक्षों सहित सीएलजी की बैठक बुुलाई और शाम को वृत्त क्षेत्र के थानाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ते के साथ प्रभावित क्षेत्र में फ्लेग मार्च निकाला। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मारपीट व हमला की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में 17 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। शाम करीब साढ़े 6 बजे शाहगंज क्षेत्र के छोटे बाजार निवासी ब्रजेश प्रजापत साथी के साथ बाइक से निकल रहा था। इस दौरान बाइक के पहिए से सडक़ पर गड्ढ़े में जमा कीचड़ उछटने से दो जनों के कपड़े खराब हो गए। मौके पर मौजूद युवाओं ने कहासुनी कर बाइक सवारों से मारपीट कर दी। इसकी सूचना दूसरे पक्ष के लोगों को मिली तो वे मौके पर आए। परस्पर हुए हमले में रामनिवास, गजेंद्र व अतीक सहित करीब 10 जने घायल हो गए। सूचना पर नई मंडी थानाधिकारी रामकिशन यादव, कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल ङ्क्षसह सहित वृत्त क्षेत्र के थानों का जाप्ता मौके पर पहुंच गया। भारी संख्या में पुलिस देख आपस में झगड़ रहे लोग इधर उधर हो गए। पुलिस ने रात में घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में गजेंद्र को जयपुर रैफर कर दिया। जबकि रामनिवास, अतीक चिकित्सालय में उपचाराधीन है। घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सीएलजी की बैठक बुलाकर शांति-सौहार्द व शाम को फ्लेगमार्च निकाल कर कानून व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया। कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि एएसपी सतेंद्रपाल ङ्क्षसह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद सहित प्रभावित क्षेत्र के दोनों वर्र्गों के लोगों से शहर में शांति व सौहार्द कायम रखने व अफवाहें नहीं फैलाने की बात कही। शाम को रामलीला मैदान से शाहगंज, चौपड़ा कुआ, छोटा बाजार, गोपाल गंज, नीमका बाजार, बिजली खां चौक, बयानिया पाड़ा होते हुए डीएसपी कार्यालय तक फ्लेग मार्च निकाला गया।

आठ प्वाइंटों पर रात से ही पुलिस तैनात

झगड़े के बाद मामला तूल नहीं पकड़े इसके लिए पुलिस ने तत्परता से प्रभावित क्षेत्र में तनाव होने वाले संदिग्ध स्थान तय किए और पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाहगंज,गोपालगंज, घाटीवाली मस्जिद सहित 8 प्वाइंट तय कर पारियों में अग्रिम आदेश तक 31 पुलिसकर्मी तैनात किए। साथ ही दो पुलिस की गश्ती जीप, मोबाइल यूनिट भी रात भर चौकस रही।

बाइक से कीचड़ उछटने जैसी छोटी बात पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखा तनाव पूर्ण बनने से पहलेे स्थिति को कंट्रोल कर लिया। शांति व कानून व्यवस्था के लिए सीएलजी बैठक लेकर शहर में फ्लेग मार्च निकाला। 17 जने गिरफ्तार भी किए हैं।
सतेंद्र पाल ङ्क्षसह, एएसपी, हिण्डौनसिटी