1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

पालनहार की मौत से बिखरा परिवार, नौकरी के लिए कई वर्षों से काट रहे चक्कर, बेवा के छलक पड़े आंसू, देखें वीडियो

परिवार में पालनहार की यदि मौत हो जाए तो फिर आप समझ सकते हैं कि उस परिवार की क्या हालत होगी। व्यक्ति की मौत के गम के साथ जिदंगी की जद्दोजहद बढऩे के साथ भरण-पोषण की समस्या कटनी शहर में 15 परिवार जूझ रहा है। कोई सात साल से तो कोई पांच तो कोई तीन साल से हर दूसरे दिन नगर निगम की चौखट खटखटा रहा है। लेकिन न तो अधिकारी पसीज रहे और ना ही आयुक्त।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Dec 13, 2019

कटनी. परिवार में पालनहार की यदि मौत हो जाए तो फिर आप समझ सकते हैं कि उस परिवार की क्या हालत होगी। व्यक्ति की मौत के गम के साथ जिदंगी की जद्दोजहद बढऩे के साथ भरण-पोषण की समस्या कटनी शहर में 15 परिवार जूझ रहा है। कोई सात साल से तो कोई पांच तो कोई तीन साल से हर दूसरे दिन नगर निगम की चौखट खटखटा रहा है। लेकिन न तो अधिकारी पसीज रहे और ना ही आयुक्त। पिछले कई सालों से नगर निगम का चक्कर काटने वाले परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर सिवाय आश्वासन के कुछ भी हाथ नहीं लग रहा। इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। नगर निगम में बुधवार को चरकी बाई पहुंची और डबडबाईं आंखों से कहां कि 2017 में वह पति को खो चुकी है। बेटी को अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने हर दूसरे दिन नगर निगम आती है, लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा।

 

संयुक्त टीम ने की जांच, गड़बड़ी की राशि 90 लाख से बढ़कर हुई एक करोड़ 86 लाख, शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा

 


अपने-अपने दे रहे तर्क
बता दें कि कई माह पूर्व उपायुक्त अशफाक परवेज की अध्यक्षता, स्थापना, सहायक आयुक्त संध्या सरयाम, अजाक्स प्रतिनिधि, पारशनाथ प्रजापति सहित दो अन्य लोगों की छानबीन कमेटी बनी। इसमें समस्या का समाधान निकालना था। आयुक्त द्वारा कई बार निर्देश देने के बाद भी कई बैठक काफी दिनों बाद हुई। इसमें एक अधिकारी नहीं पहुंचे। पुन: बैठक बुलाई गई। छानबीन समिति की दिन पहले 15 हुई बैठक में निर्णय के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति देने पहल नहीं की गई। बता दें कि दो मामलों में ढाई माह पहले हाइकोर्ट ने आदेश दिया था कि सात दिवस के अंदर निराकरण करें, लेकिन नगर निगम अभी तक नहीं कर पाया।

आवेदक मृतक नियुक्ति का आवेदन
धर्मदास वंशकार छोटेलाल 27/7/2015
अजित परोचे मधु परोचे 20/11/2015
लखन वंशकार मनोज 27/01/2016
मानू कोल मुन्ना 24/06/2017
नानायण सिंह दुलारी बाई 11/05/2018
राजेंद्र वंशकार मैकूलाल 11/05/2018
ज्ञानेश्वर पिल्लई शारदाराव 06/06/2018
सोहनलाल बर्मन शिवप्रसाद 28/10/2018
संजू श्रीवास्तव आशा 19/11/2018
अंबिकेश तिवारी कैलाशचंद 02/01/2019
पिंकी चौधरी हेतराम 13/06/2019
लाला चौधरी गिन्ना 10/07/2019
दीपक रैकवार उमाशंकर 09/10/2019
निखिल वंशकार पवन/नंदा 16/10/2019
अमित पराशर प्रतिभा 06/07/2013
रोहित गर्ग शिवराम 05/06/2013

 

अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, समस्या समाधान न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

 

इनका कहना है
पद खाली न होने के कारण पूर्व में अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर समस्या हुई थी, फिर भी पिछले साल तीन लोगों की नियुक्ति हुई है। छानबीन समिति की बैठक हो गई है। अब शीघ्र ही अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी।
अशफाक परवेज कुरैशी, उपायुक्त।