4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
युवाओं में बढ़ रहा शास्त्रीय संगीत का क्रेज, संगीत सुनकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, देखें वीडियो
Play video

युवाओं में बढ़ रहा शास्त्रीय संगीत का क्रेज, संगीत सुनकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, देखें वीडियो

शास्त्रीय गायन में छात्र ने राज्यस्तर पर प्राप्त किया तीसरा स्थान, लहराया कॉलेज का परचम
Google source verification

कटनी. राज्य स्तरीय युवा उत्सव के तहत आयोजित शास्त्रीय गायन स्पर्धा में अपने सुरों की धुन से शासकीय तिलक कॉलेज का परचम लहराने वाले छात्र अनंत गौतम को गुरुवार को कॉलेज प्राचार्य ने सम्मानित किया। जबलपुर में आयोजित स्पर्धा में शासकीय तिलक कॉलेज के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र अनंत गौतम ने राज्यस्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। शास्त्रीय गायन में रूचि रखने वाले आधारकाप निवासी छात्र अनंत गौतम ने बताया कि उसके पिता जीआरपी में थे। जो रिटायर हो गए हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह हर दिन समय निकालकर सुबह और शाम 4-5 घंटे रियाज करता है। प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे ने बताया कि रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर में राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें विभिन्न प्रकार स्पर्धाएं हुई। पहली बार जिले से किसी छात्र ने राज्यस्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया है। इस दौरान प्रोफेसर डॉ. विनय बाजपेयी, डॉ. लक्ष्मी नायक, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. रुकमणी प्रताप सिंह, डॉ. कुमुद, डॉ. प्रोफेसर चित्रा प्रभात, उर्मिला दुबे, डॉ. हेमलता गर्ग, डॉ. सुनील बाजपेयी, डॉ. नाहिद सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कॉलेज का स्टॉफ मौजूद रहा।
……………………….