4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

दिवाली खुशियों वाली… नए कपड़े, मिठाई, पटाखे पाकर खिले बच्चों के चेहरे

-लायंस क्लब ने पत्रिका के साथ मिलकर गरीब बस्ती में बांटी खुशियां -परिवारों को जरूरत की सामग्री का भी किया लायंस ने वितरण

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Oct 19, 2025

दिवाली पर हर चेहरे पर मुस्कान हो, हर घर में खुशियां हो, ऐसी ही सोच के साथ मानव सेवा ही माधव सेवा को साकार किया लायंस क्लब खंडवा ने। शनिवार को धनतेरस पर लायंस क्लब खंडवा ने जसवाड़ी रोड स्थित झुग्गी बस्ती में दीपोत्सव की खुशियां बांटी। लायंस की इस माधव सेवा का साक्षी पत्रिका भी बना। यहां पटाखे, मिठाई, नए वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं, गरीब परिवारों को लायंस क्लब ने जरूरत का सामान, दीप, तेल, बाती आदि का भी वितरण घर-घर जाकर किया।

लायंस अध्यक्ष आशा उपाध्याय, उपाध्यक्ष घनश्याम वाधवा, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़, रीजन चेयर पर्सन राजीव मालवीय, जोन चेयरपर्सन अणिमा उबेजा के नेतृत्व में लायन व लियो क्लब सदस्य गरीब बस्ती पहुंचे। लायंस डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन नारायण बाहेती ने बताया कि लायंस क्लब खंडवा पीडि़त मानव सेवा के साथ ही व्यक्तियों के सुख दु:ख में सम्मिलित होता है। दीपावली के अवसर पर मानव सेवा, सार्थक दिवाली कार्यक्रम का आयोजन पत्रिका के साथ किया गया। दीपोत्सव पर उपयोगी सामान, मिठाईयां, दीये-तेल-बाती, नए वस्त्र, फुलझड़ी, पटाखे गरीब बस्तियों में जाकर परिवारों में वितरित कर दीपावली मनाई। पटाखे व कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी आ गई।

खुशी के दीप जलाने की पहल
अध्यक्ष आशा उपाध्याय ने कहा झुग्गी में रहने वाले निर्धन परिवारजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने और खुशी के दीप जलाने व समाज मे जागरुकता के उद्देश्य से यह अनूठी पहल की जा रही है। रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय ने अन्य सक्षम लोगों से आग्रह किया कि वे भी अपनी क्षमतानुसार गरीब बस्तियों में जाकर दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों को उपहार अवश्य दे। इस अवसर पर घनश्याम वाधवा, राजीव शर्मा, नारायण बाहेती, पवन लाड़, अखिलेश गुप्ता, राजीव मालवीय, शरद खंडेलवाल, प्रेम नारायण पिपलोनिया, सुनीता परिहार, उमाशंकर उपाध्याय, लियो अध्यक्ष सुमित परिहार, सचिव अभिषु शर्मा, कोषाध्यक्ष केतन वर्मा, अपूर्व उपाध्याय, लायंस व लियो सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।