खंडवा. जनसुनवाई में इस मंगलवार को पटवारी का मृत प्रमाण पत्र मांगने का मामला पहुंचा है। दरअसर, सात साल पहले खंडवा से उज्जैन मेले में ड्यूटी गया पटवारी आज तक नहीं लौटा। पटवारी राजेश बढ़ई सात साल से गायब है। पत्नी आशा काडे बेटी हर्षिता के साथ न्याय की गुहार लगा रही है। उसे न तो पति मिल रहा है और न ही अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। इससे उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कलेक्टर ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
अफसरों की चौखट पर भटक रही महिला
पटवारी की सिविल डेथ प्रमाण पत्र के लिए अफसरों की चौखट पर भटक रही है। ड्यूटी के दौरान पति के गायब होने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार कोे जनसुनवाई में आशा ने कलेक्टर को आवेदन देकर अनुकंपा नियुक्त व पटवारी की पेंशन दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने सिविल डेथ की जानकारी ली। और मामले को अपर कलेक्टर से नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। आशा ने कलेक्टर को बताया कि अनमोल कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। आर्थिक स्थित खराब होने पर गांव में रहने लगे। परिजनों ने आवेदन देकर तत्काल विचार किए अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।