पश्चिम बंगाल में भी गणपति महोत्सव की धूम रही। जगह जगह पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने गणपति का आशीर्वाद लिया। श्रीसिद्धिविनायक देवस्थानम में गणेश के अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। बांगुर एवेन्यु नवयुवक संघ की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव का उद्घाटन दमकल मंत्री सुजीत बोस ने किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद बनश्री चैटर्जी, युवा नेता सुभजीत दे (बप्पा) उपस्थित थे। संस्था के संस्थापक सभापति गणेश दास छंगाणी ने बताया कि यह आयोजन का चौथा साल है। हर साल की तरह इस साल भी गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रथम दिन हजारों दर्शनार्थियों ने गणपति बप्पा का प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के उप सभापति मदन डागा ने बताया कि 400 से भी ज्यादा बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विसर्जन महाप्रसाद के साथ भूतनाथ गंगा घाट में हुआ। श्रीसिद्धिविनायक देवस्थानम में गणेश के अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। प्रदीप नैयर ने बताया कि मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट स्थित मन्दिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने गणेश के अलौकिक दर्शन किए। सुशील गोयनका व मन्दिर के ट्रस्टियों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता सक्रिय रहे। सुभाष मुरारका ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव में भागवताचार्य श्रीनिवास शर्मा श्रीजी, भजन गायक गोपाल डालमिया, डिम्पल अग्रवाल, विश्व जागृति मिशन ट्रस्ट, डिम्पल भूमि, मान्या अरोड़ा, शुभम – रूपम द्वारा भजनों की अमृत वर्षा विशेष आकर्षण है।