24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
शत्रुओं के मंसूबों पर भारी पड़ा सागर कवच- भारतीय तटरक्षक बल का मल्टी एजेंसी सुरक्षा अभ्यास सम्पन्न
Play video

शत्रुओं के मंसूबों पर भारी पड़ा सागर कवच- भारतीय तटरक्षक बल का मल्टी एजेंसी सुरक्षा अभ्यास सम्पन्न

तटरक्षक बल की ओर से राज्य के समुद्री तट पर विभिन्न विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को साथ लेकर किया गया सुरक्षा अभ्यास सागर कवच सम्पन्न हो गया। 25 अप्रेल से शुरू हुए दो दिनों तक चले अभियान में भारतीय नौसेना, बीएसएफ, समुद्री पुलिस, पश्चिम बंगाल पुलिस, सीआइएसएफ, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सीमा शुल्क, हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स, एमएमडी और विभिन्न खुफिया एजेंसियां शामिल थीं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Paritosh Dubey

•

Updated: 27 Apr 2023, 7:38 PM IST


कोलकाता. तटरक्षक बल की ओर से राज्य के समुद्री तट पर विभिन्न विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को साथ लेकर किया गया सुरक्षा अभ्यास सागर कवच सम्पन्न हो गया। २५ अप्रेल से शुरू हुए दो दिनों तक चले अभियान में ें भारतीय नौसेना, बीएसएफ, समुद्री पुलिस, पश्चिम बंगाल पुलिस, सीआइएसएफ, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सीमा शुल्क, हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स, एमएमडी और विभिन्न खुफिया एजेंसियां शामिल थीं। अभ्यास का उद्देश्य वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों में समुद्र की ओर से उत्पन्न होने वाले खतरों का मूल्यांकन करना था। इसके साथ ही सभी एजेंसियों व विभागों की एसओपी का पालन करते हुए राज्य के समुद्री तट पर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना था।
——–
इंतजाम भी जांचे गए
अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बहुआयामी प्रभाव जांचे गए। जिनमें वायु-निगरानी, तटरक्षक बल और नौसेना के बड़े जहाजों से तारतम्य, गहरे समुद्र में गश्त और तटरक्षक वायुयान, नावों से लेकर तटगश्ती समुद्री पुलिस, सीआइएसएफ, सीमा शुल्क और बीएसएफ से संपर्क और कार्रवाई शामिल थी। अलग अलग विभागों की नौकाओं को अभ्यास में शामिल किया गया। शत्रुओं की घुसपैठ को रोकने के लिए तय एसओपी की जांच की गई। सभी एजेंसियों ने समन्वय के साथ अभियान को पूरा किया।
—-
क्या- क्या किया गया
अभ्यास मेें तटीय सुरक्षा के सभी क्षेत्रों में खतरों के खिलाफ संचालन में तालमेल हासिल किया गया। क्षेत्राधिकार में मछली पकडऩे वाली नौकाओं व अन्य नौकाओं से परिस्थिियां तैयार की गईं। जिसके बाद सुरक्षा, बंधक संकट और घुसपैठ के डमी प्रयास रोके गए।
———
कैप्शन- सुरक्षा कवच अभियान के दौरान एक्शन में एजेंसियां।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल