15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

कम दबाव का क्षेत्र: पश्चिम बंगाल में 20 तक भारी बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल में 20 अगस्त तक मेघ जमकर बरसेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से राज्य के गंगा किनारे वाले इलाकों में मंगलवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी 21 अगस्त तक कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Google source verification

. पश्चिम बंगाल में 20 अगस्त तक मेघ जमकर बरसेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से राज्य के गंगा किनारे वाले इलाकों में मंगलवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी 21 अगस्त तक कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। रविवार को महानगर और आसपास के जिलों में तेज बारिश हुई। इसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव वाले क्षेत्र और सक्रिय मानसून के कारण 20 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इस मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने खासकर तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी में तेज हलचल रहेगी।