12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

कार्तिक पूर्णिमा पर कोलकाता में निकाली 211 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक शोभायात्रा

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जैन समाज की ओर से बड़ाबाजार से 211 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। कॉटन स्ट्रीट स्थित श्रीजैन श्वेतांबर पंचायती मन्दिर के ट्रस्टी मुल्तान चंद सुराणा ने बताया कि शोभायात्रा बड़ाबाजार से प्रारम्भ हो कर कॉटन स्ट्रीट, रवीन्द्र सरणी, बिडन स्ट्रीट, आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रोड, बद्रीदास टेम्पल स्ट्रीट आदि महानगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए मानिकतल्ला स्थित दादा बाड़ी पहुंची। पूजा तथा प्रसाद का वितरण हुआ।

Google source verification

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जैन समाज की ओर से बड़ाबाजार से 211 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। कॉटन स्ट्रीट स्थित श्रीजैन श्वेतांबर पंचायती मन्दिर के ट्रस्टी मुल्तान चंद सुराणा ने बताया कि शोभायात्रा बड़ाबाजार से प्रारम्भ हो कर कॉटन स्ट्रीट, रवीन्द्र सरणी, बिडन स्ट्रीट, आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रोड, बद्रीदास टेम्पल स्ट्रीट आदि महानगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए मानिकतल्ला स्थित दादा बाड़ी पहुंची। पूजा तथा प्रसाद का वितरण हुआ। इसी प्रकार इसके दूसरे दिन भी पूजा, प्रसाद आदि विविध कार्यक्रम होंगे। 17 नवम्बर को शोभायात्रा दादा बाडी से रवाना होकर बद्रीदास टेम्पल स्ट्रीट, बिडन स्ट्रीट, रवीन्द्र सरणी, महात्मा गांधी रोड, आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रोड, मल्लिक स्ट्रीट, आर्मेनियन स्ट्रीट, जमुनालाल बजाज स्ट्रीट, नेताजी सुभाष रोड होते हुए कॉटन स्ट्रीट मन्दिर प्रांगण पहुंचेगी। इस दौरान करीबन 5 हजार लोग शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्य सक्रिय हैं।