11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

कोलकाता में दिखी वाराणसी काशी की झलक, पुजारियों ने की भव्य गंगा आरती

देव दीपावली के अवसर पर कोलकाता के गंगा घाटों पर शिव की नगरी काशी सहित वाराणसी और हरिद्वार की झलक देखने को मिली। इस दौरान जहां वाराणसी से आये पुजारियों ने गंगा आरती की वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान की परंपरा निभाई। शुक्रवार को बड़ाबाजार सहित पूरे कोलकाता महानगर में धूमधाम से देव दिवाली मनाई गई। एक तरफ जहां सुबह के समय छोटे लाल घाट, जगन्नाथ घाट आदि विभिन्न गंगा घाटों पर महिला बच्चे सहित बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान तथा पूजन किया। वहीं दूसरी ओर विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्थानीय पार्क और गंगा घाट पर गंगा आरती, दीप दान, रंगोली, प्रसाद वितरण आदि का आयोजन कर उत्सव मनाया गया।

Google source verification

देव दीपावली के अवसर पर कोलकाता के गंगा घाटों पर शिव की नगरी काशी सहित वाराणसी और हरिद्वार की झलक देखने को मिली। इस दौरान जहां वाराणसी से आये पुजारियों ने गंगा आरती की वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान की परंपरा निभाई। शुक्रवार को बड़ाबाजार सहित पूरे कोलकाता महानगर में धूमधाम से देव दिवाली मनाई गई। एक तरफ जहां सुबह के समय छोटे लाल घाट, जगन्नाथ घाट आदि विभिन्न गंगा घाटों पर महिला बच्चे सहित बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान तथा पूजन किया। वहीं दूसरी ओर विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्थानीय पार्क और गंगा घाट पर गंगा आरती, दीप दान, रंगोली, प्रसाद वितरण आदि का आयोजन कर उत्सव मनाया गया। वहीं पोस्ता गणेश मन्दिर, विष्णु मन्दिर सहित अन्य मन्दिरों में भी कथा, श्रृंगार आदि किये गए। विदेश से आये एक सैलानी ने कहा कि मैं वाराणसी में भी गंगा आरती देख कर आया हूं मुझे यहां पर वही भव्यता दिखाई दी।