महानगर के ज्यादातर गंगा घाट उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। कुछ घाटों की स्थिति यह है कि वहां थोड़ी देर बैठ पाना मुश्किल है। गंगा घाटों की जमीनी हकीकत यहां की स्वच्छता के प्रति लोगों की उदासीनता बयां कर रही है। अर्मेनियम फेरी घाट के निकट स्थित शील घाट पर स्थानीय व्यक्ति बंशी वर्मा ने बताया कि अभी जलस्तर कम हुआ है जिसके कारण चारों तरफ मिट्टी फैली है।