4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में अगले चार दिन तक बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल के गांगेय और हिमालयी क्षेत्रों में अगले चार दिन तक भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव के आसार हैं। राज्य के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है। कोलकाता में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कहीं कही बूंदाबांदी हुई। बुधवार को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Google source verification

पश्चिम बंगाल के गांगेय और हिमालयी क्षेत्रों में अगले चार दिन तक भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक
24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव के आसार हैं। राज्य के कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है। कोलकाता में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कहीं कही बूंदाबांदी हुई। बुधवार को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कोलकाता का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। कोलकाता में अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह 6.30 बजे तक कोलकाता में 16.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सुबह 8:30 बजे से लेकर अब तक 10.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।