Korba Crime News: पति-पत्नी के झगड़े में नाराज पति ने ऐसा कदम उठाया कि परिवार के सभी सदस्यों पर भारी पड़ गया। 9 लोगों को इलाज के लिए पेण्ड्रा गौरेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पति पर जहर मिलाने का आरोप
ये पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र के पत्थर फोड़ गांव का है। जहां देर शाम लाल अहीबरन सिंह के घर भोजन की तैयारी चल रही थी। घर में रोज की तरह सुमित्रा भी खाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान पेंड्रा के लालती गांव में रहने वाला उसका पति पहलवान सिंह मौके पर पहुंचा। इस दौरान पहलवान सिंह सुमित्रा से बात करने सीधा रसोई में आ गया लेकिन सुमित्रा पति को देखकर रसोई से बाहर चली गई लेकिन पहलवान वहीं रुक गया। इसके थोड़ी देर बाद पहलवान सिंह भी चला गया.सुमित्रा जब वापस रसोई में गई तो उसे हल्की बदबू (Korba Crime News) महसूस हुई,लेकिन उसने इसे अनदेखा करते हुए खाना बनाया।
खाने में मिलाया जहर
परिजनों का आरोप है कि, पेंड्रा निवासी पहलवान सिंह धुर्वे खाने के टाइम अपने ससुराल पहुंचा था। जहां उसने मौका देख कर खाने में जहर मिला दिया। खाने के बाद एक के बाद एक उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला पसान थाना क्षेत्र के पत्थरफोडा गांव का है। सभी का इलाज पेंड्रा जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।